Sorry : मनुष्य का शरीर कई तरीकों से अपने आप को स्वस्थ रखने का काम करता रहता है। जी हां ऐसे कई तरीके होते हैं, जिनके जरिए मनुष्य के शरीर से गंदगी अपने आप ही बाहर निकलती रहती है, इन्हीं तरीकों में से एक तरीका छींक आना भी है। जी हां छींक आना एक प्राकृतिक क्रिया है, जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। जब कोई बाहरी तत्व हमारे शरीर मे प्रवेश कर कर रहे होते हैं, तो हमें अचानक छींक आ जाती है और वह संक्रामक चीज बाहर ही रह जाती है। अगर सही मायने में कहे तो हमारे शरीर के लिए छींक सुरक्षा प्रक्रिया मानी जाती है।
‘छींक आना’ हमारे शरीर की सुरक्षा प्रक्रिया
इस समय सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। अब ऐसी स्थिति में सर्दी – जुकाम होना तो एक आम बात हो गई है। जब मनुष्य के शरीर के अंदर नाक के माध्यम से गंदगी प्रवेश कर जाती है, तो उसे छींक द्वारा बाहर कर दिया जाता है। अगर सही मायनों में कहें, तो छींक हमारे शरीर के लिए सुरक्षा प्रक्रिया का काम करती है। दुनिया के प्रत्येक इंसान को छींक तो आती ही है, और हमारे शरीर के लिए यह काफी अच्छी भी होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके सामने छींक से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।
छींकते समय क्यों बोलते हैं ‘Sorry’?
कई बार ऐसा होता है कि सार्वजनिक रूप से छींकना हमें सही नहीं लगता और हमारे अचानक छींकने से हमारे आसपास के लोग भी असहज महसूस करते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हम अक्सर छींकते समय ‘सॉरी’ बोलते हैं और जिसके सामने हम छींकते हैं, वह भी हमें ‘गॉड ब्लेस यू’ बोलता है। बचपन में सिखाए गए मैनर के चलते कई लोग इन शब्दों का प्रयोग तो करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते होंगे कि आखिर ऐसा बोलने के पीछे क्या कारण छुपा हुआ है। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम इसके पीछे छुपा कारण जानते हैं।
Sorry के पीछे छुपा कारण
लगातार छींकने की प्रक्रिया से हमारे शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी होता है, कि जान तक जाने की नौबत आ जाती है। इन्हीं कारणों के चलते अगर किसी व्यक्ति को अचानक छींक आ जाती है, तो सामने वाला उसे ‘गॉड ब्लेस यू’ बोलता है। जानकारी के लिए बता दे कि प्रत्येक मनुष्य के लिए “छींकना’ बहुत आवश्यक है। छींकने से हमारे शरीर में छुपे कीटाणु बाहर निकल जाते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी छींक को रोक लेते हैं, जिसका हमारे शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए किसी भी व्यक्ति को अपनी छींक रोकने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। सार्वजनिक स्थान पर छींकने से पहले अपनी नाक पर रुमाल अवश्य रखकर छींकना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर के कीटाणु भी बाहर नहीं फैलेंगे और लोग भी हमारे मैनर्स की सराहना करेंगे।
Read Also “- अरबाज खान के बाद Malaika Arora भी जल्द करने वाली हैं दूसरी शादी लेकिन अर्जुन कपूर के साथ नहीं