Amazing World : प्रकृति ने इस दुनिया का निर्माण बहुत ही सोच समझकर किया है। हम हमेशा से ही देखते आ रहे हैं कि भारत एक ऐसा देश है जहां एक निश्चित समय पर दिन होता है, और एक निश्चित समय पर रात, लेकिन क्या आपने सोचा है की अगर रात इतनी लंबी हो जाए कि हमें सूरज का इंतजार करते-करते मुश्किल लगने लगे तो क्या होगा। जी हां इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां रात बहुत लंबी होती है। लोग सूरज की रोशनी देखने के लिए तरस जाते हैं। जैसा कि कहा जाता है कि हमारी पृथ्वी गोल है जिसके चलते दिन और रात होता रहता है। जब सूर्य की किरणें पृथ्वी के एक हिस्से पर पड़ती है तो दूसरे हिस्से में अंधेरा हो जाता। इसी तरह से दिन और रात का क्रम चलता रहता है, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इस पृथ्वी पर एक ऐसी जगह भी मौजूद है। जहां साल के आधे समय में हमें रात देखने को मिलती है और आधे समय दिन नजर आता है। आइए जानते हैं आगे।
पृथ्वी की इस जगह पर होती है काफी लंबी रात
View this post on Instagram
यहां बात हो रही है स्वालबार्ड नामक जगह की, जो कि आर्कटिक महासागर में बसा है। यह कई आईलैंड का एक समूह है, जोकि नार्वे के सबसे उत्तर में बसा हुआ है। अगर इसकी जियोलॉजिकल बनावट के बारे में बात की जाए, तो यह मेंन लैंड से 400 मील दूर स्थित है। वैसे तो यह नार्वे का ही एक भाग है, लेकिन यहां नार्वे की सेना नहीं रहती। यह स्थान कई प्रकार की पोलर बियर्स और रेनडियर से भरपूर है।
मात्र 40 लोग करते हैं निवास
इस जगह को लेकर हमारे सामने और भी कई आश्चर्यचकित खुलासे आए हैं। जी हां यह जानकर आप चौंक उठेंगे कि जी हां इस स्थान पर सिर्फ 40 लोग ही निवास करते हैं। अगर आप नॉर्दर्न लाइट्स के दर्शन करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह सबसे बेहतर स्थान है। इस स्थान को लेकर यह भी कहावत है, कि यहां लोगों की मौत पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि अगर किन्हीं कारणों के चलते यहां किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो उसकी बॉडी इस स्थान पर डिकम्पोज नहीं हो पाएगी। यह सिचुएशन तापमान के कारण उत्पन्न होती है। इन्हीं कारणों के चलते जब किसी व्यक्ति का अंतिम समय आ जाता है, तो उसे इस स्थान से बाहर भेज दिया जाता है।
Read Also :- आयशा खान ने Ankita Lokhande को कहा मेरे पैर चाट लो, बिग बॉस घर में हुआ हंगामा