Newspaper : आज के इस बदलते दौर में इंसान की जिंदगी में मीडिया का रोल काफी अहम बन चुका है। मीडिया के माध्यम से ही लोगों को घर बैठे देश-विदेश की खबरों का पता चलता रहता है। मीडिया के ऐसे कई माध्यम होते हैं, जिनके जरिए दुनिया भर की खबरें इंसान तक पहुंचती है। इन सभी में सबसे पुराना माध्यम अखबार से लेकर मैगजीन तक यानि (प्रिंट मीडिया) है, जिसके चलते हमें घर बैठे देश-विदेश की खबरों की जानकारी मिलती रहती है। आज के समय में डिजिटल मीडिया लोगों के जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। कई पढ़े लिखे लोग सुबह उठते ही अखबार पढ़ना पसंद करते हैं। उनकी सुबह ही अखबार से होती है, लेकिन अगर आप का नाम भी ऐसे ही लोगों की श्रेणी में शामिल है, तो आज हम आपसे एक ऐसा सवाल करेंगे जिसका जवाब शायद ही आपको मालूम हो।
अखबार में बने रंगीन डॉट्स
कई लोगों की तो सुबह की शुरुआत ही अखबार के माध्यम से होती है। जी हां कई लोग रोज सुबह उठते ही अखबार पढ़ते हैं, लेकिन आज हम आपसे अखबार से जुड़ा एक अहम सवाल करेंगे। अगर आप भी अखबार पढ़ने के शौकीन है, तो आपने अखबार के पन्नों के नीचे बने कई रंगीन डॉट्स को तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आप इन रंगीन डॉट्स का सही मतलब समझते हैं। इनमें से कई लोग तो ऐसे होंगे जो यही समझते होंगे कि यह रंगीन डॉट्स सिर्फ अखबार की शोभा बढ़ाने के लिए ही बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप भी यही समझते हैं तो यह सही नहीं है। इन डॉट्स के बनाए जाने के पीछे एक अहम कारण छुपा हुआ है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इन रंगीन डॉट्स के बनाने का सही कारण बताएंगे। इसके बारे में शायद ही अधिकतर लोगों को मालूम हो।
यह रहा चार डॉट्स का अर्थ
अखबार के पन्नों के नीचे बने चार डॉट्स CMYK नाम से जाने जाते हैं। CMYK का फुल फॉर्म होता है, C मतलब Cyan (हल्का आसमानी), M मतलब Magenta (मजेंटा), y मतलब Yellow (पीला) और K मतलब Key (काला)। आप जानते हैं कि अखबार के प्रिंट होने में मौजूद इन चार रंगों की क्या अहमियत होती है। जब भी अखबार का कोई पन्ना प्रिंट किया जाता है। तब उस पन्ने में इन्ही चार रंगों के प्लेट को रखा जाता है। अगर कहीं प्रिंट धुंधला आ रहा है, तो इन प्लेट्स को सही तरीके से नहीं रखा गया है। जब सही तरीके से प्लेट्स रखे जाते हैं, तभी प्रिंटर आसानी से प्रिंट कर पाता है। इन रंगों की जानकारी देने के लिए ही यह चार डॉट्स नीचे प्रिंट किए जाते हैं।
बहुत ही उपयोगी है CMYK
अधिकतर अखबार CMYK तकनीकी से प्रिंट किए जाते है, जोकि काफी पुराना चलन हो चुका है। यह बहुत ही सस्ता तरीका होता है, जिसके चलते डिजिटल प्रिंटिंग बहुत ही आसान हो गई है। इस तकनीकी से प्रिंट करने के साथ-साथ यह भी पता लगा सकते हैं, कि आखिर एक दिन में कितने अखबार प्रिंट किए गए हैं। अब ऐसी सिचुएशन में आज भी अधिकतर न्यूज़ पेपर इसी तकनीकी का प्रयोग करते हैं।
Read Also :- किसी के छींकने के बाद क्यों बोलते हैं Sorry? जानिए कारण