आज हमारा देश चीन के बाद आबादी के मामले में दूसरे नंबर पर है, वहीं दुनिया में एक ऐसा भी देश है जो 33 लोगों की आबादी के साथ दुनिया का सबसे छोटा देश हैं। यही नही, आप यह सुनकर हैरत जरूर लगेगा, की इस देश के राष्ट्रपति अकेले सड़क पर घूमते है, बिना कोई सुरक्षा के साथ। हम बात कर रहे मोलोसिया की जो अमेरिका के नेवादा में स्थित है, चलिए जानते है इस देश के बारे में।
आइए बताते है मोलोसिया की कहानी के बारे में
इस स्वघोषित देश मोलोसिया की एक कहानी भी है, जो साल 1977 में शुरू हुई थी। यहां रहने वाले दो लोग केविन बॉघ और उनके दोस्त के दिमाग में अमेरिका से अलग एक नया देश बनाने का विचार आया था, जिसके बाद बॉघ और दोस्तों ने मिलकर मोलोसिया नामक देश की नींव रखी। आपको बता दे, केविन बॉघ तब से इस देश के राष्ट्रपति पद संभाल रहे हैं। यही नही वे अपने आप को इस देश के तानाशाह मानते है, और उनकी बीवी देश की पहली महिला। खबरों के अनुसार, इस देश में जितने भी लोग रहते है, वे केविन के रिश्तेदार हैं।
इस देश को अभी तक दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता नहीं मिला है
इस देश में अन्य देशों की तरह हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है, जैसे, स्टोर, लाइब्रेरी, श्मशान घाट, यहां तक कि इस देश का अपना कानून, ट्रेडिशन और करंसी भी है, इन सब के बावजूद इस देश को अभी तक दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता नहीं मिली हैं।
पर्यटन के लिहाज से काफी प्रचलित है मोलोसिया
इस देश के अनोखेपन की वजह से कई लोग इस देश को जानने के लिए घूमने आते हैं। इस देश में घूमने वाले टूरिस्टों को लिए 2 घंटे का समय काफी है, पर यहां आने के लिए उन्हे बकायदा पासपोर्ट पर स्टैम्प लगवाना पड़ेगा, खबरों के अनुसार केविन खुद टूरिस्टों को देश घुमाते हैं। आपको बता दें, आज इस देश की नींव रखे 40 साल हो गए है, और केविन ने अपने जिस दोस्त के साथ इस देश की स्थापना की थी, वे इस आइडिया को त्याग करते हुए उन्हे छोर गए हैं। लेकिन केविन आज भी इस शौक को आगे जारी रखे है, यहीं नहीं वे इस देश के विकास के लिए भी काम कर रहे हैं।