भारत के सबसे अमीर आदमियों में जिनका नाम शुमार है वही मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी फोर्ब्स की विश्व की अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं।रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी की बेटी ईशा फोर्ब्स की रैंकिंग में टॉप 10 फीमेल में सबसे यंगेस्ट गर्ल रही है।
आपको जानकर हैरानी होगी की ईशा अंबानी जब 16 साल को थी तभी उनका नाम फोर्ब्स की टॉप 10 अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल था ।
उस समय ईशा, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन डॉलर के शेयर्स की मालकिन बन गई थी। साल 2008 में उनकी कुल संपत्ति 460 करोड़ रुपए थी। रिलायंस इंडस्ट्री में ईशा की भूमिका अहम थी। ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं। मुकेश अंबानी ने उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज के 40वे एनअल जनरल मीटिंग में इंटोड्यूज किया था।
ईशा अंबानी रिलायंस इंफोकॉम की डायरेक्टर है। उन्होंने ही जियो फोन को लॉन्च किया था। साल 2015 में 4G सर्विस को घोषणा भी उन्होंने ही किया था।
ईशा ने साल 2016 में ऑनलाइन रिटेल फैशन ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था। इसके अलावा साल 2014 में ईशा अंबानी ने अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया था।
साल 2018 में ईशा ने बिजनेसमैन आनंद पिरामल से शादी की। उनकी शादी सही शादियों में से एक था। बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे उनकी शादी में पहुंचे थे।
आपको बता दे ईशा ने येल यूनिवर्सिटी और स्टेनफोर्ड ग्रेजुएशन स्कूल ऑफ बिजनेस से अपनी पढ़ाई पूरी की है।