60-70 के दशक की अभिनेत्री प्रिया राजवंश आज जिंदा नहीं है। लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में बसती है। इनकी पूरी जिंदगी एक फिल्म की कहानी की तरह थी। इन्होंने 1964 में आई फिल्म ‘हकीकत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म काफी हिट रही थी। इन्हें देवानंद के बड़े भाई चेतन आनंद जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, इंडस्ट्री में लेकर आए।
खबरों के अनुसार प्रिया राजवंश ने सबसे ज्यादा फिल्में चेतन के साथ ही की थी। इनमें उनकी ‘हीर रांझा’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘हंसते जख्म’, ‘साहेब बहादुर’, ‘कुदरत’ और ‘हाथों की लकीरें’ जैसी फिल्में शामिल है। इन दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी और प्रिया भी चेतन को बहुत पसंद करती थी।
Also Read : सलमान-शाहरुख के दोस्ती में दरार की वजह है थी ये अभिनेत्री.. जानिए क्या हुआ था उस रात
वही चेतन पहले से शादीशुदा थे और पत्नी तथा बच्चों से अलग रहते थे। ऐसा कहते हैं कि इन दोनों का समय काफी अच्छा गुजरा था लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी में ट्विस्ट साल 1997 में चेतन की मौत के बाद आया। उनकी मौत के बाद पता चला कि चेतन ने अपनी सारी संपत्ति प्रिया राजवंश के नाम कर दी थी।
लेकिन यह बात चेतन आनंद के दोनों बेटों को पसंद नहीं आई। चेतन के दोनों बेटे अपने पिता के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म में काम करते थे और प्रिया से बहुत चिढ़ते थे। ऐसा सुनने में आता है कि इसी कारण उनकी हत्या हो गई थी। प्रिया की हत्या का इल्जाम चेतन के दोनों बेटों पर गया था। इनके मर्डर का केस आज भी अदालत में चल रहा है।
Also Read : ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान ने इस अभिनेत्री का तोड़ा था दिल… हकीकत आई सामने