बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर रोज नई प्रेम कहानियां सुनने को मिलती है। इनमें से कई लोगों को उनका प्यार मिल जाता है, तो कुछ का प्यार अधूरा रह जाता है। ऐसी ही प्रेम कहानी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के लिए एक खूबसूरत अभिनेत्री का दिल तोड़ दिया था।
प्यार में धोखा मिलने के बाद उस अभिनेत्री ने देश छोड़ दिया। आपको बता दें उस अभिनेत्री का नाम सोमी अली है, जो सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सलमान ने सोमी अली के साथ रिश्ता तोड़ कर ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत की थी।
Also Read : अपनी बेटी की उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके हैं सलमान खान
यह मामला संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के समय का है। शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने को-एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर इस तरह फिदा हुए कि वह अपनी गर्लफ्रैंड सोमी अली को भूल चुके थे। जहां एक तरफ सलमान और ऐश्वर्या नजदीक आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सोमी अली से सलमान खान की दूरियां बढ़ रही थी।
फिर अंत में जाकर सब कुछ खत्म हो गया। ऐश्वर्या राय और सलमान खान अपने रिश्ते में आगे बढ़ चुके थे, लेकिन सोमी अली को यह बर्दाश्त नहीं हुआ।
सोमी अली सलमान खान से शादी करना चाहती थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उन्हें प्यार में इतना बड़ा धोखा मिलने वाला है। प्यार में धोखा खाने के बाद सोमी अली वापस मियामी लौट गई। वहीं से अपने परिवार को छोड़कर सलमान खान के लिए भारत आई थी, लेकिन प्यार में धोखा मिलने के बाद वापस जाना ही उचित समझा। इस बात का खुलासा सोमी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान से प्यार में धोखा खाने के बाद उन्होंने अब तक किसी से शादी नहीं की।
Also Read : पेट्स लवर हैं सलमान खान… हर महीनें कुत्तों पर खर्च देते हैं इतने रूपए