दोस्तों हम आपके लिए रोज सोने के भाव के बारे में एक न्यूज़ लेकर आते हैं और आज भी हम इसके बारे में चर्चा करने वाले हैं अगर आप भी सोना या चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे पहले हमारी यह न्यूज़ जरूर पढ़ ले। जैसा कि आपको पता है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को करीब करीब 1 महीना होने को आया है और इसी बीच पूरी दुनिया के सर्राफा बाजार में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज बुधवार के दिन भी सोने के भाव में कुछ बढ़ोतरी हुई है जबकि चांदी का भाव कुछ गिरा है।
आज सोना करीब ₹51600 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹67700 प्रति किलो की दर से बिक रही है जो कि अपने ऑल टाइम हाई से क्रमशः ₹4563 प्रति दस ग्राम और 12296 रुपए प्रति किलो सस्ती है। आज सोना पिछले दिन की तुलना में ₹133 प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 51637 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है जबकि चांदी पिछले दिन की तुलना में ₹41 सस्ता होकर ₹67734 प्रति किलो पर है।
Also Read : Gold Price Updates: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई भारी गिरावट
अगर हर तरह के सोने की बात की जाए तो 24 कैरेट सोना ₹133 महंगा होकर 51637 और 23 कैरेट वाला सोना ₹132 महंगा होकर 51430 रुपए, 22 कैरेट वाला सोना ₹121 महंगा होकर 47299 जबकि 18 कैरेट वाला सोना ₹100 महंगा होकर ₹38728 और 14 कैरेट वाला सोना भी ₹78 महंगा हो कर 30208 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
ऑल टाइम हाई से 4563 रुपए सस्ता मिल रहा है सोना:–
आज के दिन सोना अपने ऑल टाइम हाई से लगभग ₹4563 प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। अगस्त 2020 में सोना अपने all-time हाई भाव ₹56200 प्रति 10 ग्राम पर था जो कि अब ₹4563 सस्ता हो गया है और चांदी की बात करें तो वह भी अपने उच्चतम स्तर ₹79980 प्रति किलो से, ₹12296 प्रति किलो सस्ती हो गई है।
दोस्तों जैसे कि आपको पता है 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जा सकते इसलिए इसमें कुछ मिलावट करके इसको 22 कैरेट वाला सोना प्राप्त किया जाता है जिससे कि गहने बनाए जाते हैं और 22 कैरेट वाले गहने ही सबसे शुद्ध गहने होते हैं। अगर आपको सोने की शुद्धता की जांच करनी है तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है इस ऐप के माध्यम से आप सोने की शुद्धता भी जांच सकते हैं और इसके बारे में अगर कोई शिकायत हो तो वह भी सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
Also Read : Gold Price Update: सोना हुआ काफी सस्ता, खरीदारों की लगी लाइन, जाने आज की नई कीमत