ब्रह्मास्त्र फिल्मों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में यह फिल्म काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है, क्योंकि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र को लेकर एक बात और शेयर की है जिसमें फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के कांसेप्ट के बारे में बताया है।
हाल ही में मेकर्स ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म के बारे में जानकारी दी है। इस वीडियो की शुरुआत में 5 अस्त्रों के बारे में बताया है वीडियो में ब्रह्मास्त्र के बारे में पूरी जानकारी दी है। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया है कि ब्रह्मास्त्र का निर्माण कैसे हुआ और इसे ब्रह्मास्त्र क्यों कहा जाता है।
इसके बाद आयान मुखर्जी वीडियो को आगे बढ़ाते हुए इसकी शुरुआत प्राचीन भारत के एक सीन में होती है जिसमें कुछ महान ज्ञानी ऋषि मुनि हिमालय की शरण में घोर तपस्या कर रहे होते हैं और उनके कड़ी तपस्या से उन्हें मिलता है। एक वरदान एक अपार अखंड ज्योत जो स्वर्ग से धरती पर उतरती है। एक ब्रह्मा शक्ति इस ब्रह्मा शक्ति से अस्त्रों का जन्म होता है। यह अस्त्र प्रकृति की विभिन्न शक्तियों से भरा हुआ है जैसे जला स्त्र पवन अस्त्र और अग्नियास्त्र। Also Read :रणबीर कपूर को इन 4 सवालों के लिए सबसे ज्यादा गूगल पर किया जा रहा है सर्च
इसके बाद अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के जन्म के बारे में भी बताया है और वह कहते हैं कि कुछ ऐसे अस्त्र जो जानवरों की शक्तियों पर नियंत्रण पाते हैं इसे वानरा अस्त्र में महा वानर की शक्ति भरी हुई है। इसके अलावा नंदी अस्त्र जिसमें हजारों नदियों की शक्ति भरी हुई है। इसके बाद अंत में जन्म होता है उस महा अस्त्र का जिसमें स्वयं ब्रह्मा शक्ति समा जाती है। अयान बताते हैं एक ऐसा सर्वशक्ति अस्त्र जिससे सारे अस्त्रों की शक्ति जुड़ी हुई होती है और ऋषि मुनि इसे नाम देते हैं देवी देवताओं के सबसे शक्तिशाली अस्त्र का ब्रह्मास्त्र। Also Read :रणबीर कपूर को दसवीं क्लास में मिले थे इतने मार्क्स, एक्टर ने किया खुलासा