रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी है। इसके चलते वह लगातार फोटोशूट और इवेंट पर पहुंचकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर डॉली सिंह के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया था।
डोली सिंह से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने काफी बातों पर चर्चा की। डॉली सिंह एक इनफ्लुएंसर है और वह अपने फॉलोअर्स के लिए कई किरदारों के रूप में वीडियो बनाकर उनका मनोरंजन करती रहती है। जब रणबीर कपूर डॉली सिंह के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करना आए तो वह अपने किरदार राजू की मां बनी हुई थी और उन्होंने इस दौरान रणबीर कपूर से पूछ लिया कि उनके दसवीं बोर्ड में कितने मार्क्स आए थे? रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें दसवीं बोर्ड के एग्जाम में 53.4 परसेंट हासिल हुए थे।
रणबीर कपूर ने अपने बोर्ड के एग्जाम स्कोर बताने के बाद आगे बताया कि वह पढ़ाई में काफी कमजोर थे लेकिन जब उनका रिजल्ट आया तो परिवार के सब लोग बेहद खुश हुए थे। सभी ने रणबीर कपूर के बोर्ड एग्जाम में पास होने की खुशी में एक बड़ी पार्टी भी रखी थी। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर ही एकमात्र ऐसे शख्स है जो कपूर खानदान में दसवीं कक्षा पूरी कर पाए हैं। Also Read :रणबीर कपूर को लड़का चाहिए या लड़की? एक्टर ने बताई अपनी इच्छा
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही शमशेरा और ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आने वाले हैं। शमशेरा में उनके विपरीत वाणी कपूर को कास्ट किया गया है और फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके विपरीत उनकी पत्नी आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं और इसकी जानकारी खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। Also Read :आलिया भट्ट की वायरल तस्वीरों में नजर आया बेबी बंप, रणबीर कपूर को देखकर उछलकर लगाया गले