रणबीर कपूर इन दिनों कई चीजों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर जल्द ही पिता बनने वाले हैं और जब से आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेगनेंसी को शेयर किया है तब से ही आए दिन मीडिया रणबीर कपूर को घेरे हुए हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की दो फिल्में ब्रह्मास्त्र और शमशेरा रिलीज होने वाली है और इसके लिए वह लगातार प्रमोशन में जुटे हुए हैं जिस वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं।
इसके अलावा रणबीर कपूर को इन दिनों गूगल पर काफी सर्च किया जा रहा है और रणबीर कपूर से जुड़ी चार बातों को सोशल मीडिया यूजर्स सर्च कर रहे हैं। रणबीर कपूर की इन चार बातों में यह बातें मुख्य रूप से शामिल है जिसमें रणबीर कपूर को कौन सी बीमारी है?, रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर क्यों नहीं है? रणबीर कपूर का करीना कपूर के साथ क्या रिश्ता है? रणबीर कपूर की पहली पत्नी कौन है?
हालांकि रणबीर कपूर के इन सवालों का जवाब हमारे पास है जिसमें पहले जानकारी यह है कि रणबीर कपूर की पहली पत्नी आलिया भट्ट है और उन्होंने उनसे हाल ही में 14 अप्रैल को शादी की है। इसके अलावा रणबीर कपूर इंस्टाग्राम पर इसलिए नहीं है क्योंकि वह सोशल मीडिया से अपने आप को दूर रखना चाहते हैं। Also Read : रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर दिया बड़ा बयान कहा “आलिया की शादी के बाद जिंदगी……
रणबीर कपूर की बीमारी के बारे में उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें नेजल सेप्टम डेविएशन बीमारी है और इस बात का खुलासा उन्होंने यह जवानी है दीवानी फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया था। अब बात की जाए रणबीर कपूर का करीना कपूर से क्या रिश्ता है ? तो हम आपको बता दें कि रणबीर कपूर करीना कपूर के भाई हैं क्योंकि रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर और करीना कपूर की पिता रणधीर कपूर सगे भाई हैं। Also Read : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने डेटिंग के दिनों से ही कर ली थी बच्चों की प्लानिंग