भोजपुरी फिल्मों की सबसे हिट मानी जाने वाली जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ Nirahua और Amrapali दुबे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर इस जोड़ी ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। यह जोड़ी अपनी दमदार एक्टिंग के चलते लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। इस जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। इन दिनों दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गाने को उनके दर्शकों के द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। जब भी पर्दे पर वह नजर आते हैं उन्हें देखते ही लोगों के बीच हड़कंप मच जाता है। इस जोड़ी के द्वारा की गई फिल्में और गाने दर्शकों के बीच हिट साबित हो जाते हैं। इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को उनके दर्शकों के द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जाता है।
सोशल मीडिया पर मचा तहलका हैं Nirahua का वीडियो
हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के एक गाने ‘दुनिया जाए चाहे भाड़ में’ ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हड़कंप मचा दिया है, जिसमें निरहुआ को उनकी पत्नी आम्रपाली दुबे के संग चोरी छुपे रोमांस करते देखा गया है। इस समय यूट्यूब पर यह गाना तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें इस जोड़ी की जबरदस्त एक्टिंग देखते ही बनती है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर ‘दुनिया जाए चाहे भाड़ में’ गाने को दर्शाया गया है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच काफी बोल्ड और हॉट सीन भी दर्शाए गए हैं।
बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए Nirahua और आम्रपाली
वीडियो में साफ नजर आ रहा है, कि निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली के साथ बंद कमरे में किस तरह से मस्ती भरे अंदाज में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी को पानी के टब में भी मस्ती करते देखा गया है। इस गाने में इन दोनों की जबरदस्त एक्टिंग को लोगों के द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है। दिनेश लाल यादव और कल्पना द्वारा गाए हुए इस गाने को श्याम देहाती द्वारा लिखा गया है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का यह गाना लगभग 5 साल पुराना है जिसे भोजपुरी HD Film चैनल पर अपलोड किया गया है। यह गाना निरहुआ की फिल्म ‘आशिक आवारा’ का है, जिसमें दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रणजीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आए हैं। अब तक इस गाने पर 2.1 करोड़ से अधिक Views आ चुके हैं।
Read Also:-72 साल उम्र में दिया बच्चें को जन्म, बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज मां, जानिए कैसे हुआ ये संभव