फिल्म ‘दिल से’ तो आप सब को याद होगी, और अगर ये फिल्म याद नही है तो चल छैंया छैंया गाना तो जरूर ही याद होगा। इस फिल्म के इस गाने में शाहरुख और मलाइका अरोड़ा है। ये एक ऐसा गाना है, जिसे इस जमाने में भी लोग पार्टियों पर बजा के एंजॉय करते है। इस गाने की धुन आज भी लोगो को बेहद ही पसंद आती है। इस गाने पर मलाइका का डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद मलाइका डांसिंग दीवा कही जाने लगी थीं। हालांकि, यह बात शायद ही किसी को पता होगी की मलाइका को पहले इस गाने के लिए नही चुना गया था।बॉलीवुड के वो 5 कलाकार, जिनसे पड़ोसी रहते हैं परेशान ; पांचवे की हरकत सुनकर चौक जाएंगे आप
असल में, इस सुपरहिट गाने की कोरियोग्राफी बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान ने की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि छैंया छैंया पहले दूसरी अभिनेत्रियों को ऑफर किया गया था। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, फराह खान ने बताया कि शाहरूख और मलाइका अरोड़ा के इस आइकॉनिक गाने के लिए सबसे पहले एक्ट्रेस रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को चुना गया था।
लेकिन जब शिल्पा और रवीना, दोनों ने ही इस गाने को करने से मना कर दिया तो आखिर में इस गाने को मलाइका अरोड़ा की झोली में डाल दिया गया, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली थी।
इस गाने ने मलाइका अरोड़ा की जिंदगी रातों रात बदल कर रख दी। मलाइका को एक बेहतरीन डांसर के रूप में जाना जाने लगा।
फराह खान ने बताया कि उन्हें इस गाने को शूट करने के लिए बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फराह ने कहा कि ‘हमें इस गाने को रेलवे स्टेशन पर शूट करने की परमिशन नहीं मिली थी। इसलिए हमने इसे ट्रेन के ऊपर शूट किया था। हमने इस गाने को चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद कंप्लीट किया था। और इस दौरान एक भी इंसान नीचे नहीं गिरा था।नितीश राणा की वाइफ की बोल्डनेस के सामने मलाइका अरोड़ा हैं फेल, देखें फोटो