कपिल शर्मा और गिन्नी की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नही है। कपिल शर्मा ने हाल ही में एक डिजिटल डेब्यू किया है। नेटफ्लिक्स पर उनका शो कपिल शर्मा ‘आई एम नॉट डन यट’ 28 जनवरी को रिलीज हुआ था। कपिल शर्मा ने इसी शो के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें अपने जीवन का प्यार उनकी लाइफ पार्टनर कैसे मिली। साल 2018 में कपिल शर्मा और गिन्नी दोनों ही शादी के बंधन में बंध गए थे। बेहद ही शानदार , दिलचस्प अंदाज में कपिल शर्मा ने अपनी प्रेम कहानी बताई।
कपिल शर्मा ने अपने जीवन की एक मजेदार झलक दिखाते हुए कहा कि गिन्नी जालंधर के गर्ल्स कॉलेज में थी और उनसे 3-4 साल छोटी भी थी। कमर्शियल आर्ट्स में वह अपना पीजी डिप्लोमा कर रहा था। उन्हें पॉकेट मनी की भी जरूरत होती थी। कॉलेज मैं वह हमेशा थिएटर में भाग लिया करता था। दूसरे कॉलेजों में भी थिएटर में भाग लेने जाया करता था। गिन्नी उसकी स्टूडेंट थीं जो बेहद ही होनहार और काबिल भी थीं।क्या बंद होने वाला हैं कपिल शर्मा शो? कपिल के ट्वीट के बाद सच्चाई आई सामने
गिन्नी हिस्ट्रियोनिक्स और स्किट में काफी अच्छी थी। इसी वजह से उन्होंने उसे अपना असिस्टेंट बना लिया था । इतना ही नहीं वह एक संपन्न परिवार से भी थी। उन्होनें आगे यह भी कहा कि उसे अच्छे से याद है कि वो एक महंगी कार से हर दिन कॉलेज आया करती थी। वह स्कूटर की सवारी किया करता था। वह कहते है गिन्नी का दिल पहले कपिल पर आया था। लेकिन क्लास डिफरेंस की वजह से हमेशा ही उसे संदेह था कि कुछ भी हो सकता है।क्या बंद होने वाला हैं कपिल शर्मा शो? कपिल के ट्वीट के बाद सच्चाई आई सामने
कपिल ने आगे कहा कि उनके एक दोस्त ने ही बताया कि गिन्नी उन्हें पसंद करती है। लेकिन इस बात को उसने गंभीरता से नहीं लिया था। कपिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वो और गिन्नी कभी एक साथ हो सकते हैं। उन्होनें ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुआ कहा कि वह भाग्यशाली है कि गिन्नी ने उससे शादी की। हमेशा ही उन्होंने उसे बहुत सपोर्ट किया। वह जब मुश्किल दौर से गुजर रहा था तो फैसला किया कि वह अपनी जीवन की चीजों को ठीक करे। उसके बाद सबसे पहले उसने शादी की। वह खुद को भाग्यशाली समझते है कि आज उसके पास एक प्यारा बच्चा है।