अपनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादीशुदा जोड़े हमेशा से ही खबरों में फेमस रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे बॉलीवुड में शादियों का शौक तो हर किसी को तो जरूर ही होता है। पर इंडस्ट्री में केवल सफल लोग ही बहुत ज्यादा पैसा कमाते हैं। जब दो सफल लोगो द्वारा एक-दूसरे से शादी की जाती हैं तो उनकी कुल संपत्ति भी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ही आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे अमीर शादीशुदा जोड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको उनकी कुल संपत्ति का भी जिक्र करने वाले हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली :-
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय विवाहित जोड़े माने जाते हैं। इस जोड़ी की चर्चा अक्सर ही सोशल मीडिया पर की जाती है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा :-
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तो फिल्मों के माध्यम से पैसा कमाती है,तो दूसरी तरफ, उनके पति राज कुंद्रा बहुत ही एक बड़े व्यवसायी माने जाते हैं। यही वजह है कि इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। शिल्पा से राज कुंद्रा की यह दूसरी शादी बताई जाती है।
शाहरुख खान और गौरी खान:–
शाहरुख खान को अभिनय के मामले में सबसे नंबर एक कहा जाता हैं, इन सबके अलावा वह पैसे कमाने के मामले में बहुत भी बहुत आगे रहते हैं। शाहरुख का एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी बताया जाता है, जो कि रेड चिली एंटरटेनमेंट नाम से मशहूर है। उनकी पत्नी गौरी खान एक मशहूर फिल्म निर्माता और फैशन डिजाइनर हैं।KKR टीम में हुई धोनी जैसे फिनिशर की एंट्री, शाहरुख खान बोले- इसके जैसा कोई नहीं
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन:-
बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की उम्र 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, लेकिन वे अभी भी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के कई सीज़न करके भी खूब पैसे बनाए हैं। उनका कुछ व्यवसाय में मालिकाना हक भी है। उनकी पत्नी जया भी एक अभिनेत्री के साथ ही साथ एक सांसद भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 3700 करोड़ से ज्यादा की है।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना:-
अभिनेता अक्षय कुमार को एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के लिए काफी ज्यादा जाना जाता हैं। वह शादियों या किसी कार्यक्रम में आने के लिए भी पैसे लेते हैं। इन सबके अलावा विज्ञापनों में काम करके भी वो खूब कमाई करते हैं। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री थीं। सुपरस्टार राजेश खन्ना जी उनही के पिता है दोनो लोगो की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रु से ज्यादा की बताई जाती है।इस जिद के कारण नहीं हो पाया अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का रिश्ता, वरना आज करिश्मा कपूर के पति होते अक्षय खन्ना
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा:-
रानी मुखर्जी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनके पति आदित्य चोपड़ा (यश चोपड़ा के बेटे) भी भारत के सबसे प्रमुख फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता हैं। इस जोड़ी के पास भी बहुत सारा पैसा है। इनकी कुल संपत्ति लगभग 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जाती है।
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय:-
विद्या बालन भी बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री मानी जाती हैं। और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी यूटीवी समूह से बहुत ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार वह कई चैनल, टीवी शो और फिल्म प्रोडक्शन के मालिक बन चुके हैं। उनकी कुल आय 3000 करोड़ रुपये से अधिक की है।