Intelligent Bird : कीआ तोता की गिनती दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में की जाती है। इसे बंदरों और चिंपैंजी से भी कहीं अधिक चालाक बताया जाता है। यह न्यूजीलैंड के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। और यह दुनिया का एकमात्र अल्पाइन तोता है यह तोता सर्वाहारी होते हैं और पौधे और जानवर दोनों का सेवन करते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस तोते की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह पक्षी तेज दिमाग होने के बावजूद भी पहाड़ियों का जोकर कहा जाता है। आखिर किन कारणों के चलते इसे पहाड़ों का जोकर कहते हैं आइए जानते हैं आगे
कीआ तोते का वीडियो हुआ वायरल
The incredible kea parrot found in the forested and alpine regions of New Zealand.
📸 Elise Fournier pic.twitter.com/ICeId6WZLX
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) December 24, 2023
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तोते की एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पंख फैलाकर उड़ने वाला कीआ तोता बड़ा और जैतूनी हरे रंग का होता है। इसकी चोंच नुकीली, लहरदार और भूरे रंग की होती है। यह तस्वीर @gunsnrosesgirl3 नामक यूजर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है।
क्यों कहलाता है यह अनोखा पक्षी
ऐसी बहुत सी बातें हैं, जो कीआ तोता को सभी पक्षियों से अलग बनाती है। earthlife.net की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक अद्भुत पक्षी होता है, जो शकि अपनी बुद्धिमानी के लिए जाना जाता है। इसकी बुद्धिमानी को पक्षियों के अलग-अलग इंटेलिजेंस टेस्ट के हिसाब से चेक किया गया है। बताया जाता है कि इस तोते में 4 साल के बच्चे से अधिक प्रोबल्म सॉल्विंग की क्षमता मौजूद है।
The kea parrot of New Zealand is the first known non-mammal to show contagious emotion. The kea has a particular “play call” that, when heard by other kea parrots, prompts them to begin playing with each other [read more: https://t.co/5v0VTpqQvQ] pic.twitter.com/Alp8RHnPWR
— Massimo (@Rainmaker1973) October 8, 2021
अक्सर यह तोता कूड़े दान के ढक्कन हटाकर, स्लाइडिंग, दरवाजे खोलकर या अन्य स्थानों से खाना उठाते हुए नजर आते हैं। किआ तोता एक बहुत ही बुद्धिमान पक्षी होता है और उसके पास बंदर और चिंपांजी से कहीं अधिक तेज दिमाग होता है इसे अत्यधिक जग्गू जिज्ञासु और लोगों के प्रति अत्यधिक आकर्षित होने के लिए जाना जाता है।
firstlighttravel.com. रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टिट्यूट ऑफ कॉग्रिटिव बायोलॉजी द्वारा इस तोते को दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी बताया गया है। यह अपनी तेज बुद्धि के चलते बंदर के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। उसके पास बंदर से कहीं अधिक तेज दिमाग होता है। इसकी आवाज भी एकदम अलग होती है, और अक्सर यह आआ! तेज आवाज निकालते सुनाई देते हैं। इन्हें कारणों के चलते इसका नाम कीआ रखा गया है।
आखिर क्यों कहा जाता है पहाड़ों का जोकर?
कीआ तोता ऐसा पक्षी होता है जोकि कठोर से कठोर वातावरण में भी जीवित रह सकता है। यह ऐसी जगह में रहते हैं जहां किसी अन्य जीव के लिए जीवित रहना मुश्किल होता है। यह सिर के शीर्ष से लेकर पूछ के पंखों की नोक तक लगभग इसकी लंबाई 48 सेंटीमीटर (लगभग 19 इंच) होती है। यह तोता अपने चंचल और शरारती स्वभाव के लिए जाना जाता है। इन्हीं कारणों के चलते यह पहाड़ों का जोकर कहलाता है। इसके बेहद आलसी होने के कारण इसे ‘आलस का जोकर’ भी कहते हैं।
Read Also :- Covid Variant JN. 1 : हर साल दिसंबर में ही क्यों आता हैं कोरोना का नया वेरिएंट, रिसर्च से सामने आई ये सच्चाई