Urfi Javed एक ऐसा नाम है जो अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। लेकिन इस बार तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। हाल ही में उर्फी जावेद से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह सोशल मीडिया सेंसेशन मुंबई के जुहू इलाके में एक रेस्टोरेंट में वेटर्स की ड्रेस में नजर आ रही है। न सिर्फ वेटर की ड्रेस में बल्कि वह लोगों का आर्डर लेते और खाना परोसते भी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, बस उनकी इसी सोच के कारण फैंस उनके कायल हो गए हैं।
![रेस्टोरेंट में वेटर बनी Urfi Javed ने लोगों को परोसा खाना](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-214.jpg)
उर्फी जावेद क्यों बनी वेटर
View this post on Instagram
अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद का जब यह वीडियो सामने आया, तो लोग आश्चर्यचकित हो उठे। उर्फी का यह रूप देख फैंस इस वीडियो के पीछे छुपी सच्चाई जानने के लिए बेताब हो उठे हैं। बड़ी ही मुश्किलों के बाद उर्फी जावेद ने रेस्टोरेंट में काम करने के पीछे छुपा अहम कारण बताया। उर्फी का कहना है कि वह कैंसर पेशेंट्स एंड एसोसिएशन को सपोर्ट करती हैं और इसी के लिए फंड इकट्ठा करने के प्रयास में लगी हुई है, जिसके चलते उन्होंने वेटर बनने का फैसला लिया है।
जानिए क्या रहा पूरा मामला
![रेस्टोरेंट में वेटर बनी Urfi Javed ने लोगों को परोसा खाना,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-216.jpg)
मंगलवार को उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘सपना साकार हो गया, कोई भी जॉब छोटी या बड़ी नहीं होती है, बस आपकी सोच का नजरिया होता है। मैं कुछ घंटो के लिए वेटर बनी। इसके जरिए कमाई धनराशि से मैं कैंसर पीड़ितों की मदद करूंगी। इसके साथ-साथ आगे भी मैं इसी तरह के नेक कामों के लिए हमेशा तैयार रहूंगी’
लोग हुए कायल
![रेस्टोरेंट में वेटर बनी Urfi Javed ने लोगों को परोसा खाना,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-215.jpg)
उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो पर लोगों के लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं। हर कोई उर्फी जावेद के इस काम की प्रशंसा कर रहा है। उनके इन्हें कार्यों की प्रशंसा करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘वॉओ उर्फी लव यू माई गर्ल…’ वही दूसरा यूजर कहता है ‘वॉओ आप डोनेशन के लिए काम कर रही है..’
Read Also :- भारत में क्रिसमस मनाने वालों पर भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh ने कसा तंज …. ‘मत भूलो अपनी संस्कृति’