Bollywood Actor : फिल्मी सितारों की अनदेखी तस्वीरों का ट्रेड अब कोई नई बात नहीं रही। आए दिन फिल्मी सितारों के बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार की फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां बॉलीवुड अभिनेता अपने बेहतरीन स्टाइल, खूबसूरती और अदाओं के चलते लाखों – करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते रहते हैं। फैंस भी अपने चहेते सुपरस्टार को इतना अधिक पसंद करते हैं, कि उसकी एक झलक पाने के लिए वह बेचैन रहते हैं। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर दिखाएंगे, जिसे देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि वह कौन है। यह तस्वीर एक बॉलीवुड एक्टर के बचपन की तस्वीर है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद क्या आप बता सकते हैं, कि यह बॉलीवुड के किस दिग्गज अभिनेता की तस्वीर है। आइए जानते हैं आगे।
![Bollywood Actor : इस सुपरस्टार की फोटो तेजी से हो रही वायरल](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-221.jpg)
तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा है बॉलीवुड का बड़ा सुपरस्टार
इस आर्टिकल में आपको एक बच्चे की तस्वीर दिखाई दे रही है। यह छोटा बच्चा जो जमीन पर लेट कर खेल रहा है। क्या आप बता सकते हैं कि यह बॉलीवुड का कौन सा बड़ा सुपरस्टार है। जी हां यह तस्वीर देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी चकरा जाएंगे। लेकिन शायद वह नहीं पहचान सकेंगे कि यह बॉलीवुड के किस अभिनेता की तस्वीर है।
![](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-223.jpg)
यह तस्वीर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की है
![Bollywood Actor : इस सुपरस्टार की फोटो तेजी से हो रही वायरल](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-224.jpg)
लेकिन अगर आप इस तस्वीर पर गौर करेंगें, तो शायद आप आसानी से समझ जाएंगे, कि यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान है, जो बॉलीवुड में भाईजान के नाम से भी मशहूर है। यह मासूम और नटखट सा बच्चा सलमान खान है जिसकी यह तस्वीर काफी पुरानी और उनके बचपन की है। सलमान खान ने साल 2019 में इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। यह तस्वीर भाईजान की उस समय की तस्वीर है, जब शायद वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते थे। सलमान खान की बचपन की इस तस्वीर को देख फैंस बहुत अधिक एक्साइड नजर आ रहे हैं। साथ-साथ ही इस क्यूट और प्यारी तस्वीर पर जबरदस्त लाइक और कमेंट भी आ रहे हैं। आज 27 दिसंबर को सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 27 दिसंबर साल 1965 में हुआ था।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
![Bollywood Actor : इस सुपरस्टार की फोटो तेजी से हो रही वायरल](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-225.jpg)
अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए, तो उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी है। आखिरी बार वह ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन उनके फैंस को उनकी यह फिल्म बहुत अधिक पसंद आई थी। इसके अतिरिक्त उनके पाइप लाइन में ‘द बुल’, ‘दबंग 4’, ‘किक 2’ जैसी कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल है। वह बिग बॉस के 17वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। आज 27 दिसंबर को सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी जबरदस्त एक्टिंग और दमदार अभिनय के चलते लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर उनके फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बहुत सा प्यार प्यार दे रहे हैं।
Read Also :- Chinese Technology का यह कैसा अविष्कार, सड़क किनारे लगी बेंच पर चार्ज हो जाता फोन