हम हमारे दैनिक जीवन में क्या खाते हैं और क्या पीते हैं, इसका हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। जंक फूड खाने में तो टेस्टी लगता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिये काफी नुकसानदायक साबित होता है। चिकित्सकों की मानें तो हमें प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर खाना हमारी डाइट में शामिल करना चाहिये। ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं कि ऐसा क्या खाये जिससे की हमारे शरीर को प्रोटीन मिल सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी कुछ खाने की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें प्रोटीन भरपूर होता है।
1. दूध
अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपको दूध जरूर पीना चाहिये, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। दूध प्रोटीन से भी भरपूर होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 100 ग्राम दूध में लगभग 3.6 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप भी प्रोटीन युक्त डाइट लेना चाहते हैं, तो डेली एक ग्लास दूध का सेवन करें। ये हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
2. अंडा
सबसे ज्यादा प्रोटीन अंडे में ही पाया जाता है। प्रोटीन के अलावा अंडों में कई विटामिन और नेचरल फैट पाए जाते हैं। नाश्ते में अंडों का सेवन शरीर के लिये काफी हेल्दी साबित हो
सकता है।
3. दाल
आम तौर पर हर किसी के घर में दाल तो डेली बनती ही है। इसे रोटी या चावल किसी के साथ भी खाया जा सकता है। दाल प्रेटीन का रिच सोर्स है। ये खाने में भी हल्की होती है और बॉडी को हेल्थ बेनीफिट्स भी पहुंचाती है।
4. मीट
मीट भी प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप नॉन वेज खाते हैं, तो ये प्रेटीन के लिये एक अच्छा ऑप्शन है। आप अपने डाइट में चिकेन हो या रेड मीट शामिल कर सकते हैं। Also Read : दिशा पटानी का डाइट प्लान जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
5. सोयाबीन
सोयाबीन में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36.9 ग्राम प्रोटीन होता है। आप सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं। इसके अलावा सोयाबीन ने और भी कई टेस्टी डिशेज़ बनायी जा सकती हैं। Also Read : इन चीजों को अपनी डाइट में करे शामिल, जल्द मिलेगा अनचाहे मोटापे से छुटकारा