अगर आप भी सोच रहे हैं कि सोना या सोने का गहना खरीदने के बारे में तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस हफ्ते में सोना और चांदी का उतार-चढ़ाव जारी रहा। इस कारोबारी हफ्ते में सोने का भाव 588 रुपए गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी पर 1198 रुपए सस्ता हो गया है।
दरअसल इस कारोबारी हफ्ते में सिर्फ 4 दिन सर्राफा बाजार चालू रहा है। वहीं पर 18 तारीख को होली होने पर बाजार बंद रहा। इसके अलावा 19 और 20 तारीख को शनिवार इतवार होने की वजह से छुट्टी रही।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 14 मार्च को सोना का भाव 52152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि गुरुवार को सोने का भाव 51564 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह देखा जाए तो सोने के भाव में 588 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। वही हम चांदी की बात करें तो सोमवार को 69203 रुपए प्रति ग्राम था, जबकि गुरुवार को चांदी का भाव 68005 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह इस कारोबारी हफ्ते में चांदी का भाव 1198 प्रति किलोग्राम सस्ता हुआ है।
Also Read : सलमान के साथ शादी को सोनाक्षी ने बताया फर्जी, अब मंडप की फोटो हुई वायरल
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोना ₹219 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था। इससे 51564 रुपए प्रति 10 ग्राम स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले बुधवार को सोना 51345 रुपए प्रति 10 ग्राम के दर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर देखे तो चांदी 823 रुपए महंगा होकर 68005 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था। इससे पहले बुधवार को चांदी का भाव 67182 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।
14 से 24 कैरेट के सोने का भाव:
इस तरह 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को219 रुपए महंगा होकर 51564 रुपए, वही 23 कैरेट वाला सोना 219 महंगा होकर 51358 रुपए, 22 कैरेट वाला सोना ₹201 महंगा होकर 47233 रुपए, 18 कैरेट वाला सोना 164 रुपए महंगा होकर 38673 रुपए, और 14 कैरेट वाला सोना 146 रुपए महंगा होकर 30165 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
इस गुरुवार से सोना अपने ऑल टाइम हाय से करीब 4636 रुपए सस्ता मिल रहा है। हम आपको बता दें कि 2020 में अगस्त सोना ऑल टाइम हाय बनाया था। उस वक्त सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से चल रहा था। वहीं पर चांदी अपने उच्च स्तर से करीब 11975 रुपए प्रति किलो तार से सस्ता था।
Also Read : गैर जमानती वारंट पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहीं ये बात…