भारत और ग्लोबल लेवल पर अपने हुस्न और अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में तो अपना दम दिखाया ही है लेकिन उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय और खूबसूरती से सबका अपना दिल जीत लिया है।
प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी रचा ली है और प्रियंका और निक अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है। इसके अलावा प्रियंका सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन भी है और उन्होंने अपना खुद का रेस्टोरेंट भी खोल रखा है जिसमें इंडियन से लेकर सभी प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के लिए तो सुर्खियों में बनी ही रहती है लेकिन इन दिनों वह उनके एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका की इस वीडियो में वह अपने करियर के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में प्रियंका बता रही है कि उन्हें अपने फिल्मी करियर के पहले पड़ाव में फिजिकल अपियरेंस से संबंधित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। Also Read : प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि ये हसीना थी निक जोनास का पहला यार
प्रियंका ने बताया की जब उन्होंने फिल्मी करियर में कदम रखा तब वह काफी स्लिम और पतली सी थी और इस वजह से उन्हें फिल्में मिलने में मुश्किल होती थी। इसके अलावा एक डायरेक्टर को तो प्रियंका की ब्रेस्ट काफी छोटी लगी थी और उन्होंने प्रियंका को अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ाने का सुझाव दिया था। प्रियंका के स्लिम होने की वजह से ही उन्हें काफी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और वह लगातार अपने अभिनय और कड़ी मेहनत से दर्शकों के दिलों में जगह बनाती रही और आज प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में मौजूद है। Also Read : प्रियंका चोपड़ा के घर सुबह-सुबह नाइट सूट में मिले थे शाहिद कपूर, यह थी वजह