बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था जब शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते को लेकर आए दिन अफवाएं उड़ती रहती थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे को छुपकर डेट कर रहे थे और मीडिया से पूछे जाने पर वह अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ते थे।
साल 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने आई थी और इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर लीड रोल में काम कर रहे थे। इस फिल्म के प्रमोशन और रिलीज इवेंट पर कई बार प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर को साथ देखा गया था। इसके अलावा फिल्म के सेट पर भी शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच नजदीकियों को देखा जा रहा था। हालांकि इन दोनों में अच्छी दोस्ती का एकमात्र कारण यह भी था कि इन दोनों का घर आस पास ही था।
Also Read :लॉस एंजिल्स की सड़कों पर बेहद हॉट लुक में नजर आई प्रियंका चोपड़ा
एक दिन जब सुबह सुबह प्रियंका चोपड़ा के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी तो वह उस दौरान घर पर अकेली थी और वह पुलिस को देखकर काफी डर गई थी ऐसे में उन्होंने शाहिद कपूर को फोन किया और उन्होंने भी जब यह बात सुनी तो वह बिना अपना नाइट सूट बदले ही भागे भागे प्रियंका के घर पहुंचे। प्रियंका के घर रेड पड़ी यह बात बहुत बड़ी थी और इसीलिए इस खबर को तुरंत हवा लग गई और ये खबर तेजी से फैल गई।
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका के घर इनकम टैक्स वालों ने रेड मारकर कितने पैसों और कितने गहनों के और क्या क्या चीजों की वसूली की इस बात पर तो ज्यादा गौर नहीं हुआ लेकिन सुबह सुबह शाहिद कपूर नाइट सूट में प्रियंका के घर मिले इस बात को ज्यादा महत्व मिला और इसके शाहिद और प्रियंका को लेकर हर कोई बात करने लगा।
Also Read :प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई नो सबसे वाहियात ड्रेस