बॉलीवुड में कई ऐसे कपल पाए जाते हैं जो अपने रिश्ते और उनसे जुड़ी बातों के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में इस समय जो सबसे चर्चा में रह रहे हैं वह कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ इवेंट और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और उनके फैंस द्वारा इन तस्वीरों को बेहद प्यार दिया जाता है।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में छुट्टियां मना कर आए हैं और अब अर्जुन कपूर ने मलाइका की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी एक लत के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें फुल ब्लैक आउटफिट में और मलाइका को ओवरसाइज ग्रीन ब्लेजर में देखा जा सकता है।
अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक कैप्शन “शॉपोहोलिक के साथ सेल्फी” लिखा है। दरअसल शॉपोहोलिक उन्हें कहा जाता है जिन्हें शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है और वे शॉपिंग के बिना रह नहीं सकते इसीलिए अर्जुन कपूर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की इस लत के बारे में अपने फैंस को बताया है। Also Read :मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर कही ये बड़ी बात, नहीं मिलती ये पंसद
इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अर्जुन और मलाइका एक साथ रोमांटिक पोज में नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन “जब मौसम इतना रोमांटिक हो तो थ्रोबैक फोटो तो बनती है।” लिखा है। Also Read :अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का ब्रा उतराते हुए प्राइवेट विडियो हुआ लीक… देखें