एडिज मच्छर के काटने से डेंगू बीमारी होती है। डेंगू होने पर सिर ,जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द तथा तेज बुखार होने लगता है। शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से डेंगू में गिरने लगती है। इसमें मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है।वरना समय पर इलाज ना मिलने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है। डेंगू के लक्षणों को पता करके ही इसका इलाज किया जा सकता है।
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक 100 से अधिक देशों में डेंगू संक्रमण बीमारी एक आम समस्या है और करीब 3 अरब लोग डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं। इनमें भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य भाग अफ्रीका, चीन, ताइवान, मैक्सिको शामिल है।नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में 60 हजार से अधिक मामले केवल भारत में ही दर्ज किए गए थे।
डेंगू के सामान्य लक्षण
इंफेक्शन के लगभग 4 से 6 दिन के बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं जिनमें से कुछ दिए गए।
- तेज बुखार
- सिर दर्द
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द 4. आंखों में दर्द
- थकान
- उल्टी होना
- त्वचा पर लाल निशान होना
हालांकि गंभीर मामलों में डीएचएफ होने का भी खतरा बढ़ जाता है| गंभीर मामलों में डीएचएफ होने का खतरा भी बढ़ जाता है।ऐसी स्थिति में प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं। कुछ सामान्य लक्षण:
- लगातार उल्टी होना
2.टॉयलेट में खून आनामसूड़ों से खून आना
- सांस लेने में दिक्कत या बेचैनी
- थकान महसूस करना
डेंगू का इलाज के लिए कोई खास दवा उपलब्ध नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे इसमें साबित हो सकते हैं। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग के द्वारा भी इलाज किया जाता है।
डेंगू से बचाव
जितना हो सके आपको मच्छरदानी का इस्तेमाल करके मच्छरों से बचना चाहिए। अपने घर के खिड़की दरवाजों को शाम होने से पहले ही बंद कर दें तथा पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहने। सुनिश्चित करें कि घर के आसपास पानी का पानी पीने को पानी को ढक कर रखें। Also Read : अगर आप भी करते है ज्यादा पानी पूरी का सेवन, तो हो जाएग सावधान, हो सकता है ये खतरनाक इंफेक्शन