Boney Kapoor-Sridevi Love Story : आज इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसे फिल्म मेकर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा जगत की एक दिग्गज अभिनेत्री से पहले तो राखी बंधवाई और फिर उन्हीं से शादी कर बैठे। जी हां बॉलीवुड में रिश्ते एक मौसम की तरह बदलते रहते हैं। कुछ ऐसा ही बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी के बारे में भी कहा जा सकता है।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी रही अनोखी
![Boney Kapoor-Sridevi Love Story: 'जिससे बंधाई थी राखी उसी से कर बैठे शादी'](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-59.jpg)
भले ही आज श्रीदेवी हमारे बीच मौजूद न हो, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी तरोताजा रहती हैं। लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। जी हां वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए जितना अधिक सुर्खियों में छाई रहती थी, उतना ही वह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में छाई रही। श्रीदेवी का नाम कई शादीशुदा मर्दों के साथ भी जुड़ रहा। इसके बाद जब उन्होंने शादी रचाई तो दो बच्चों के पिता बोनी कपूर के साथ रचाई।
बोनी कपूर को श्रीदेवी ने बांधी थी कभी राखी
![Boney Kapoor-Sridevi Love Story: 'जिससे बंधाई थी राखी उसी से कर बैठे शादी](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-60.jpg)
श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए अक्सर सुर्खियों में छाई रहती थी। उनके हुस्न और मोहब्बत का नशा बोनी कपूर पर ऐसा छाया कि, वह अपनी बसी बसाई गृहस्थी में आग लगा बैठे। जी हां किसी समय उन्होंने श्रीदेवी से राखी बंधवाई थी, लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल हुए कि वह सब कुछ भूल बैठे, और उन्ही के साथ सात फेरे कर शादी रचा बैठे। बोनी कपूर की पत्नी मोना कपूर अपने पति के इस धोखे से काफी नाराज हुई। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पति की इस शर्मनाक करतूत का खुलासा करते हुए बताया कि, ‘किसी समय श्रीदेवी बोनी कपूर की खास दोस्त हुआ करती थी, और उनका अक्सर घर में आना-जाना लगा रहता था। इसके अतिरिक्त श्रीदेवी उनके घर में काफी लंबे समय तक भी रह चुकी थी। उसे समय श्रीदेवी का नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा जा रहा था।’
मिथुन चक्रवर्ती से भी श्रीदेवी का रहा अफेयर
![Boney Kapoor-Sridevi Love Story: 'जिससे बंधाई थी राखी उसी से कर बैठे शादी](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-61.jpg)
श्रीदेवी के प्यार का नशा मिथुन चक्रवर्ती पर भी छाया हुआ था। जब मिथुन चक्रवर्ती को बोनी कपूर और श्रीदेवी की नजदीकियों पर शक हुआ, और उन्हें लगने लगा कि कहीं श्रीदेवी और बोनी कपूर की यह नजदीकियां प्यार में ना बदल जाए, तो श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती को विश्वास दिलाने के लिए बोनी कपूर को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बना लिया था। जिसकी गवाह खुद बोनी कपूर की पत्नी मोना कपूर थी, लेकिन मोना कपूर को सदमा तो उस समय लगा जब उन्हें अपनी सहेली और अपने पति के बीच चल रहे प्रेम संबंधों के बारे में पता चला।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी का मोना को लगा तगड़ा झटका
![Boney Kapoor-Sridevi Love Story: 'जिससे बंधाई थी राखी उसी से कर बैठे शादी](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-62.jpg)
मोना कपूर ने बताया कि ‘बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच चल रहे इस अफेयर की जब उन्हें जानकारी मिली, तो उन्हें बहुत गहरा सदमा लगा। वह भी उस समय जब उनकी शादी के 13 वर्ष बीत गए थे।’ बोनी कपूर से तलाक के बाद एक इंटरव्यू के दौरान मोना ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि ‘हमारी शादी के 13 साल पूरे होने के बाद जब मुझे पता चला कि मेरे पति के किसी और के साथ संबंध है, तो यह मेरे लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं था। लेकिन हमारे रिश्ते में दूसरा मौका देने लायक अब कुछ शेष नहीं रह गया था, क्योंकि उस समय श्रीदेवी एक बच्ची की मां चुकी थी।’
श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच इस फिल्म के सेट पर आई नजदीकियां
![Boney Kapoor-Sridevi Love Story: 'जिससे बंधाई थी राखी उसी से कर बैठे शादी](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-63.jpg)
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की शूटिंग के दौरान जब बोनी कपूर और श्रीदेवी करीब आए, तो उसके बाद दोनों के बिनाउन्हें प्यार का एहसास होने लगा। फिर उसके बाद दोनों के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ती चली गई। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ ही समय के बाद श्रीदेवी ने बड़ी बेटी जानवी कपूर को जन्म दिया, फिर कुछ समय बाद उन्होंने दूसरी बेटी खुशी कपूर को जन्म दिया।
Read Also :-टेलीविजन जगत की इस मशहूर एक्ट्रस को हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी