रणवीर सिंह(Ranveer Singh) काफी सुर्खियों में बने रहते हैं और वह बॉलीवुड के इतने बड़े अभिनेता हैं कि वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खबरों की माने तो उन्होंने अपने मुंबई में दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह ने मुंबई के एक लग्जरी टावर में दो फ्लैट लगभग 15 करोड़ में बेचे हैं। बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणवीर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की वजह से चर्चा में थे। अब वह अपने फ्लैट को बेचने की वजह से चर्चा में हैं।
एक्टर और भी ज्यादा चर्चा में तब आ गये जब खबरों में आया कि रणवीर सिंह((Ranveer Singh) ) ने अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट को बेच दिया है। उसके बाद से उनके फैंस यह जानने के लिए काफी बेचैन हैं कि आखिर उन्होंने अपने कौन से फ्लैट्स बेचे हैं । रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता के बाद या अपार्टमेंट बेचने की खबर सुनकर फैन भी बहुत शॉक्ड हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। इन दोनों की कीमत लगभग 15 करोड़ है। यह अपार्टमेंट मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में ओबेरॉय की 43 में मंजिल पर था। जिसको उन्होंने बेचा है।
6 नवंबर को फाइनल हुई थी डील
बता दें कि रणवीर सिंह के फ्लैट की डील 6 नवंबर को फाइनल हुई थी और यह फ्लैट 18,24 वर्ग फुट और छह पार्किंग एरिया में बना हुआ है जिसको रणवीर ने बेच दिया है। खबरों के मुताबिक एक्टर को फ्लैट के लिए 45 लाख के स्टांप ड्यूटी मिला है। यह डील 6 नवंबर को फाइनल हुई थी जिसमें उन्होंने अपने दोनों अपार्टमेंट दिसंबर 2014 में 4 करोड़ में खरीदे थे। अब उसकी कीमत बहुत ज्यादा हो गई और उन्होंने अपने दोनों फ्लैट बेच दिए हैं।
ये भी पढ़ें-Ravindra Jadeja ने किया वो कारनामा जो वर्ल्ड कप इतिहास में कोई भी भारतीय स्पिनर नहीं कर पाया