Bhaidooj Fact: दीपों के त्योहार दीपावली के दो दिन बाद बहनों को भाई दूज पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। और यह त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन को भाई बहन के प्रेम का प्रतीक माना गया है और भाई अपनी बहन के लिए व्रत रखकर उनकी सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं। इसलिए इसे भाई दूज का त्योहार कहा जाता है। बहने अपने भईयों के लिए व्रत रखकर भाई के लंबी उम्र की कामना भी करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भाई दूज के दिन टीका लगाते वक्त थाली में किन-किन चीजों का प्रयोग करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसको आप अपनी थाली में जरूर शामिल करें।
इन सामानों को Bhaidooj की त्योहार में जरुर करें शामिल
अगर आप भी भाई दूज का व्रत करते हैं या भाई दूज त्यौहार को मानते हैं तो आप अपने थाली में चावल रखें। लेकिन वह चावल टूटे हुए नहीं होने चाहिए चावल खड़े रखें।आपको अपने थाली में मिठाई रखनी चाहिए और तिलक के बाद यह मिठाई अपने भाई को खिलाना चाहिए। एक कलवा भी रखना चाहिए बिना कलवा की कोई पूजा नहीं होती है। नारियल को भी बहुत शुभ माना जाता है इसके बिना त्यौहार अधूरा रहता है। इसलिए आप अपने थाली में नारियल जरूर रखें। चांदी का सिक्का बहुत शुभ है आप अपने थाली में चांदी का सिक्का रखें और साथ ही साथ थाली में फूल जरूर रखें। कुमकुम को भी ध्यान से अपनी थाली में शामिल करें। अगर आप इन चीजों का ध्यान रखकर भाई दूज के त्यौहार को मानते हैं तो भाई बहन के बीच का और भी प्यार गहरा और मजबूत होता जाएगा।
ये भी पढ़ें-जिससे बंधवाई थी राखी उसी से शादी कर बैठे थे बोनी कपूर, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी