OK एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल लगभग प्रत्येक इंसान के द्वारा किया जाता है। आप भी दिन भर में न जाने कितने बार इस शब्द का प्रयोग करते रहते होंगे। अक्सर देखा जाता है कि हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी न जाने कितने बार, फोन पर बात करते हुए, चैट करते हुए या किसी से फेस टू फेस बातें करते हुए न जाने कितनी बार इस शब्द का प्रयोग कर ही लेते हैं। यह शब्द हमारी दिनचर्या में इस कदर शामिल हो गया है, कि हम ना चाहते हुए भी इस शब्द का प्रयोग करते रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी विचार किया है, कि आखिर अंग्रेजी भाषा के इस दो अक्षर वाले शब्द का पूरा अर्थ क्या है। इस दो अक्षर वाले शब्द में ऐसी क्या खासियत छुपी हुई है जोकि एक पूरे सेंटेंस का काम कर देता है। लेकिन अगर आप वाकई में OK का सही अर्थ नहीं जानते हैं तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसका सही अर्थ बताएंगे। आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर भी कई बार लोगों के द्वारा इसका अर्थ पूछा जाता है, और जहां तक 99 फीसदी लोग इसका सही अर्थ नहीं बता पाते। तो आईए जानते हैं कि आखिर ओके का सही मतलब और सही अर्थ क्या है जिसे जानने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो उठेंगे।
क्या है OK’ का सही अर्थ
रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग किए जाने वाले ओके शब्द का सही अर्थ बहुत ही कम कम लोगों को मालूम होगा। जी हां Ok कोई शब्द नहीं बल्कि फ्रेज है, जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। यह एक शॉर्ट फॉर्म है जिसका पूरा अर्थ ‘OLL Korrect’ या ‘Olla Kalla’ होता है। यह दोनों ही शब्द ग्रीक शब्द है जो अंग्रेजी के साथ इतना अधिक घुल मिल गए हैं कि अब उन्हें एक दूसरे से अलग कर पाना मुश्किल है।
कुछ ऐसे शब्द और भी हैं
OK की तरह ही देखा जाए तो और भी की ऐसे शब्द है, जिन्हें शॉर्ट फॉर्म में लिखा जाता है। जैसे उदाहरण के रूप में बात करें तो ig /eg शब्द भी ऐसे ही लिखे जाते हैं। जिसमें i.e का फुल फॉर्म ‘Id est ‘ और e.g का फुल फॉर्म exempli gratia होता है। इनमें सबसे अधिक e.g का इस्तेमाल किया जाता है। इसी प्रकार बात करें तो फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने के लिए सबसे अधिक आवश्यक PIN होता है फिर चाहे क्रेडिट कार्ड हो डेबिट कार्ड हो या फिर ऑनलाइन पेमेंट यह सब करने के लिए PIN की आवश्यकता होती है जोकि एक शॉर्ट टर्म है इसे Personal Identification Number भी कहते हैं।
Read Also :-जानिए क्यों रेलवे ट्रैक पर पड़े होते हैं पत्थर? वजह आई सामने