हर इंसान के लिये उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है और वो इस दिन को यादगार बनाना चाहता है। अपनी शादी को यूनिक और यादगार बनाने के लिये हर कोई कई तरह के इंतजाम करता है। शादी का इनविटेशन लेटर भी हर लड़के या लड़की के लिये काफी इम्पोर्टेंट चीज होती है, जिसे वो उम्र भर संभाल कर रखते हैं और अपनी शादी के दिन को याद करते हैं। आज कल दुनिया डिजिटल हो गयी है और ज्यादतर इनवीटेशंस मोबाइल फोन के माध्यम से ही भेज दिया जाते हैं।
तमिलनाडू के एक लड़के और लड़की ने अपनी शादी का कार्ड कुछ इस तरह से छपवाया कि, जिसने भी इसे देखा वो हैरान रह गया। ये दोनों फार्मेसी में पोस्ट ग्रेजुएट किये हुए हैं और फार्मेसी कॉलेजों में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत है। इनकी शादी के कार्ड का डिजाइन देख कर कोई पहली नजर में बता ही नहीं पायेगा कि ये मैरिज इनवीटेशन कार्ड है या फिर दवाई का पत्ता।
ये कपल तमिलनाडू के तिरुवन्नामलाई का रहने वाला है। इनके नाम एझिलारासन और वसंतकुमारी हैं। इनकी शादी के कार्ड का डिजाइन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आरपीजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने इस कार्ड की फोटो ट्विटर पर अपलोड की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है ‘एक फार्मासिस्ट की शादी का निमंत्रण! लोग इन दिनों इतने इनोवेटिव हो गए हैं।’ Also Read : इस महिला ने शरीर पर गुदवाए 17 लाख के टैटू, अब सिर्फ बचा हैं ये अंग….
A pharmacist’s wedding invitation! People have become so innovative these days…. pic.twitter.com/VrrlMCZut9
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 20, 2022
इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है। साथ ही लोग जम कर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कुछ लोग तो ये तक कमेंट कर रहे हैं कि क्या इस शादी की एक्पायरी डेट भी मेंशन की गयी है। कार्ड में छपे अनुसार इस कपल की शादी आगामी 5 सितंबर, 2022 को है। इससे पहले 4 सितंबर को शाम 7 बजे रिसेप्शन का प्रोग्राम रखा गया है। Also Read : रणवीर सिंह के फैन ने गुदवाया बेहद खास टैटू, देखकर अभिनेता भी हो गए हैरान