फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स का दिल जीतने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तयार रहते है। फैंस अक्सर अलग अलग क्रिएटिव तरीके अपनाते रहते है अपने पसंदीदा स्टार्स का दिल जीतने के लिए। इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह की एक वीडियो भी बहुत ही वायरल हो रही है, जिसमें वो पैपराजी फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते हुए अपने फैंस से मिल रहे है और तस्वीरें खिंचवा रहे है।
रणवीर सिंह की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने शेयर किया है जो हाल ही में काफी वायरल भी हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है अभिनेता सबसे पहले अपने एक नन्हें फैंस से मिलते हैं और फिर उसकी स्टाइल से रणवीर सिंह काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं।
इसके बाद वो एक और फैन से मिलते हैं जिसके बाद पैपराजी उन्हें बताते हैं कि उनके उस फैन ने अपनी पीठ पर अभिनेता के कई टैटू बनवा रखे हैं। फैन की पीठ पर बने अपने टैटू को देख रणवीर सिंह बहुत ही ज्यादा चौंक जाते हैं और कहते ‘अरे बाप रे।’ फिर वो फैंस को अपने गले लगा लेते हैं और उनसे बहुत बात चीत भी करते हैं।अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर सड़क पर निकली मलाइका अरोड़ा, फैन्स बोले ‘लेडी रणवीर सिंह’
आपको बता दे की रणवीर सिंह के फैन से पहले अजय देवगन और आयुष्मान खुराना के फैन ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता का टैटू बनवाया था। जिसकी तस्वीरों को अजय देवगन और आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी किया था।
बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से हुए सम्मानित
View this post on Instagram
हाल ही में रणवीर सिंह को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 की ओर से अपनी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।दीपिका ने खोला रणवीर सिंह का बेडरूम सीक्रेट, कहा- ‘बेड पर भी रणवीर….’
रणवीर सिंह की आने वाली कुछ फिल्में
बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्में देने वाले हैं, जिसमें जयेश भाई जोरदार, सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक जैसी कई बड़ी और बड़े बजट की फिल्में है। रणवीर सिंह को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई करीब खान की फिल्म 83 में देखा गया था, जिसमे उनकी एक्टिंग सराहनीय थी। फिल्म 83 साल 1983 में क्रिकेट विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की यात्रा पर आधारित है