Video : सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। अक्सर कई प्रकार की चीजें हमारे सामने आती रहती हैं, जिनमें से कुछ तो हमारे लिए जरूरी होती है और कुछ सिर्फ हम अपना समय व्यतीत करने और मनोरंजन के लिए देखते हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे भी वीडियो हमारे सामने आते हैं, जिन्हें देख हम आश्चर्यचकित हो उठते हैं। कई बार कुछ वीडियो हमें किसी खास घटना की जानकारी देने वाले होते हैं, तो कभी हमें जंगल के संघर्ष से जुड़े कुछ खास किस्से सुनाने वाले होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन सबसे हटकर एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसे देख आप भी आश्चर्यचकित हो उठेंगे, क्योंकि इस तरह का टैलेंट होना एक आम बात नहीं है।
अनोखी प्रतिभा रखती है यह लड़की
आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे, जो एक अनोखा टैलेंट रखती है। आप अभिनेत्री अनन्या पांडे का वह टैलेंट तो जानते ही होंगे, जब वह अपनी जीभ से नाक को छूने का दम रखती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की का वीडियो दिखाएंगे जो कुछ ऐसा ही टैलेंट रखती है। लेकिन यह कोई एक्ट्रेस नहीं है, एक साधारण लड़की है जो ऐसी काबिलियत रखती है जोकि कोई आम बात नहीं है। जी हां यह लड़की अपनी जीभ से धागा बुन सकती है। इस लड़की की जीभ इतनी अधिक लचीली है कि वह सिर्फ अपनी जीभ से आसानी से बुनाई का काम कर सकती है।
जीभ से बुनाई करने का है टैलेंट
How is she doing this pic.twitter.com/r0T2K2of9W
— Wonderful Moment (@Xudong1966) January 31, 2024
आज हम आपको जो वीडियो दिखाएंगे, उसमें आप एक ऐसी लड़की को देखेंगे जो जीभ से बुनाई करने की काबिलियत रखती है। अब तक आपने लोगों को सिर्फ धागे और सुई से ही बुनाई और कढ़ाई करते देखा होगा, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बुनाई और कढ़ाई का काम अपनी जीभ से करते नजर आ रही है। वह अपने मुंह के अंदर एक मोटा सा धागा डालती है और फिर अपनी जीभ को कुछ ऐसे घुमाती है कि मुंह से फटाफट धागे की बुनाई शुरू हो जाती है। उसके बाद वह धागे को बुनकर इसका आखिरी छोर भी दिखाती है। आप भी उसका यह वीडियो देखकर असमंजस में पड़ जाएंगे कि आखिर वह यह काम किस तरह से इतनी आसानी के साथ कर लेती है।
क्या यह संभव है!
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Xudong1966 नामक आईडी से शेयर किया गया है। इस लड़की के बारे में अभी कोई अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन उसका यह टैलेंट वाकई काबिले तारीफ है। शायद ही आपने इस तरह का टैलेंट किसी और को पहले कभी करते देखा होगा। लोगों ने इस लड़की के टैलेंट की जमकर तारीफें भी की है। अगर वह इसी रफ्तार से अपना बुनाई का काम जारी रखें तो वह एक पूरा स्वेटर बुनकर तैयार कर सकती है।
Read Also :- Damara Milk Bush : भूल कर भी इस पौधे को छूने की ना करें गलती, जा सकती है आपकी जान