आज इस आर्टिकल में जिस बच्ची के बारे में हम बात कर रहे हैं वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह साउथ की बड़ी सुपरस्टार है और सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी है। यहां बात हो रही है साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की, जिनकी गिनती दक्षिण भारत की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती है।
![यह बच्ची है साउथ की बड़ी सुपरस्टार, रखा बॉलीवुड में कदम](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-80.jpg)
लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। नयनतारा साउथ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ कहलाती है। वह इस साल 18 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। आज इस खास अवसर पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।
साल 2023 में की बॉलीवुड में एंट्री
![नयनतारा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-81.jpg)
नयनतारा साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने साल 2023 में बॉलीवुड में कदम रखे हैं। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि उनकी पहली ही हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड रुपए से अधिक का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। उनकी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। अपने करियर के दौरान नयनतारा ने कई फिल्मों में काम किया है।वह 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती है आइए आज इस खास अवसर पर जानते हैं कि कैसे नयनतारा ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है।
नयनतारा का कब हुआ जन्म
![नयनतारा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-82.jpg)
नयनतारा साउथ की लेडी सुपरस्टार कहीं जाती है। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को कर्नाटक में मलयाली पेरेंट्स के घर पर हुआ था। उनका असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनके पिता कुरियन कोडियत्तु भारतीय वायु सेवा के अधिकारी थे, जिसके चलते नयनतारा को अपनी स्कूली पढ़ाई की शुरुआत कई शहरों के स्कूलों से करनी पड़ी। इसके बाद स्नातक की डिग्री लेने के लिए उन्होंने तिरुवल्ला के एक कॉलेज में एडमिशन लिया।
नयनतारा के करियर की शुरुआत
![नयनतारा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-86.jpg)
नयनतारा ने अपने जीवन का अधिकतर समय बेंगलुरु, दिल्ली और गुजरात में व्यतीत किया है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ केरल के तिरुवल्ला में शिफ्ट हो गई है। शुरुआत में वह एंकर और मॉडल के रूप में काम करते नजर आई। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई और उनकी किस्मत चमक उठी।
20 साल पहले मिला था पहली फिल्म में काम
![नयनतारा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-83.jpg)
साल 2003 में जब नयनतारा 19 वर्ष की थी तो उन्हें ‘Manassinakkare’ नामक पहले मलयाली फिल्म में काम करने का अवसर मिला उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाते हुए हिट साबित हुई। नयनतारा के डेब्यू करने के मात्र दो सालों के भीतर ही रजनीकांत की फिल्म ‘चंद्रमुखी’ में साल 2005 में काम करने का सुनहरा अवसर मिला। इसके बाद फिर उन्होंने पीछे पलटकर कभी नहीं देखा और आगे बढ़ती ही चली गई।
पहली बॉलीवुड मूवी में शाहरुख संग रोमांस करते आई नजर
![नयनतारा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-85.jpg)
नयनतारा ने साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखे, जोकि उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इसमें यह अभिनेत्री शाहरुख खान के साथ रोमांस करने के साथ-साथ एक्शन करते भी नजर आ रही है। इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह रही की ‘जवान’ की सफलता के बाद नयनतारा का कैरियर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंच गया है।
बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में रही कामयाब
![नयनतारा](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/123-84.jpg)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नयनतारा और शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही। जी हां इस फिल्म ने भारत में 643.87 करोड रुपए की कमाई करी। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म की टोटल कमाई के आंकड़े की बात करें तो 1143 करोड रुपए की कमाई करने में कामयाब रही। इसके साथ-साथ इस फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड भी दर्ज है। कमाई के मामले में यह फिल्म शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ को भी कहीं पीछे छोड़ गई। कहा जा सकता है कि नयनतारा के करियर को बुलंदियों तक पहुंचाने में एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का विशेष योगदान रहा।
Read Also :-समुंद्र के किनारे पत्थर क्यों लगे होते हैं? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे