Video : जब से सोशल मीडिया का चलन हुआ है, तब से लोग पॉपुलर होने के लिए आए दिन कुछ ना कुछ नया कर गुजरते हैं। जी हां कहीं कोई रेलवे स्टेशन पर डांस करते नजर आ रहा है, तो किसी को मीम बनाते देखा जा रहा है। कोई नए-नए चुटकुले सुना रहा है, तो कोई कुछ ऐसा कर रहा है जिसे सुन लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। जी हां कुछ ऐसा ही हमारे देश के एक युवक ने करने का निश्चय किया, जिसे सुनने के बाद लोग आश्चर्यचकित हो उठे हैं।
यह व्यक्ति साइकिल से तंय कर रहा कई देशों का सफर
इस आर्टिकल में एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात हो रही है, जिसने भारत से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर साइकिल से तय करने का निश्चय किया है। जी हां यहां बात हो रही है जैरी चौधरी की, जो राजस्थान के रहने वाले हैं और कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम यूजर @jerrychoudhary एक ट्रैवल ब्लॉगर है। उनके अकाउंट डिटेल के अनुसार वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ रहे हैं। इस समय उन्होंने भारत से साइकिल के जरिए ऑस्ट्रेलिया तक का सफर तय करने का निश्चय किया है। यह बड़ा और चौंकाने वाला चैलेंज उन्होंने खुद को दिया है। अब देखना यह है, कि आखिर वह अपने इस चैलेंज में कितने दिनों में कामयाब होंगे। जी हां उन्हें आस्ट्रेलिया तक का सफर तय करने में कितना समय लगेगा। वह अपनी जर्नी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
साइकिल से निकला ऑस्ट्रेलिया के लिए
जैरी काफी लंबे समय से यात्रा कर रहे हैं। जब वह एक देश से दूसरे देश में जाते हैं, तो फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं और अपनी साइकिल को पैक करके ले जाते हैं, फिर दूसरे देश में पहुंच कर अपनी साइकिल चलाकर सफर तंय करते हैं। इस समय वह वियतनाम में है, उन्होंने 12 जनवरी 2024 को एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें साइकलिंग करते देखा जा सकता है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि वियतनाम की करेंसी भारतीय तुलना की अपेक्षा कितनी कम है। इसके साथ-साथ वह एक बीच पर भी जाते हैं।
वीडियो हो रहे हैं तेजी से वायरल
View this post on Instagram
लोग उनके वीडियो को बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। उनके एक वीडियो को 86 लाख व्यूज मिल चुके हैं। उनका यह वीडियो 6 जनवरी का है जब वह कंबोडिया से वियतनाम में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ-साथ लोगों ने उनसे प्रश्न किया कि आखिर साइकलिंग से वह समुद्र कैसे पार कर जाते हैं, तो वही जवाब में कुछ लोगों का कहना है कि शिप से पार करता होगा। वही एक शख्स कहता है कि इस तरह से जेरी न सिर्फ समय बल्कि अपनी उर्जा भी बर्बाद कर रहे हैं।