‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी की चर्चा हर तरफ जोरों पर है। इस फिल्म की कहानी और क़िरदारों की लोगो ने जमकर प्रशंसा की है। कमाई के मामले में भी यह फिल्म पीछे नहीं है। लेकिन इस फिल्म से पहले भी कई फिल्में आ चुकी हैं, जो कश्मीर की कहानी पर आधारित है।
11 मार्च को रिलीज हुई इस फ़िल्म ने चारों तरफ बवाल मचा रखा है। इस फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। यह कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी लोगों पर आधारित है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म से पहले भी कश्मीर की कहानी पर और कश्मीरी पंडितों पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए आज हम बताते हैं आपको इन फिल्मों के बारे में…
द कश्मीर फाइल्स
फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर आधारित है। इसमें मिथुन दा और अनुपम खेर की जबरदस्त एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म कमाई के मामले में भी काफी रिकॉर्ड तोड़ रही है।
शिकारा
2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। इसमें कश्मीरी पंडित और मुसलमानों के बीच का प्यार दिखाया गया है। लेकिन वक्त के साथ हालात बदलते हैं और कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार होने लगते हैं। फिल्म की कहानी दमदार होने के बावजूद भी, यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई।
Also Read : विनोद कापड़ी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कसा तंज, अब ‘गुजरात फाइल्स’ बनाने का किया ऐलान
हैदर
यह फिल्म किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। इस फिल्म में शाहिद कपूर का लुक और दमदार एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है। फिल्म विलियम शेक्सपियर के हैमलेट का हिंदी रूपांतरण है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी।
रोजा
यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है, जो अपने पति को बचाने की कोशिश करती रहती है। लड़की के पति को कश्मीर में आतंकवादी उठा ले जाते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और कई अवार्ड जीते। फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आतंकवाद के मसले को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी।
Also Read : नोएडा को पुलिस ने चेताया “द कश्मीरी फाइल्स” का व्हाट्सएप लिंक करे नजरअंदाज और न करें लिंक पर क्लिक