द कश्मीर फाइल्स सभी दर्शकों का केंद्र बनी हुई है और सभी दर्शक सिनेमाघरों में जाकर इस कहानी को देखना पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जो इसे फ्री में ऑनलाइन ढूंढ रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि “द कश्मीर फाइल्स” ऑनलाइन लीक हो चुकी है। कई अपराधिक वेबसाइट द कश्मीर फाइल्स फ्री डाउनलोड लिंक व्हाट्सएप पर भेज रही है और इसे डाउनलोड करने के पैसे चार्ज कर रही है। जो भी व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक कर रहा है वह किसी भी साइबर अपराध का शिकार हो सकता है।
Also Read : ‘द कश्मीर फाइल्स’ देख सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख ने कही ये बात
नोएडा पुलिस ने सभी लोगों को ” द कश्मीर फाइल्स फ्री डाउनलोड लिंक” को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन ऐसे कई अपराधी उपलब्ध है जो साइबर क्राइम के द्वारा कश्मीर फाइल्स का फ्री डाउनलोड लिंक व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं और यदि कोई इस लिंक पर क्लिक करता है तो उसके फोन के हैक होने और बैंक खाता खाली होने जैसे अपराध का शिकार हो सकता है इसलिए द कश्मीर फाइल्स से संबंधित किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
नोएडा पुलिस के उपायुक्त रणविजय सिंह ने यह जानकारी दी कि हमने 24 घंटे के अंदर ₹300000 गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की है और यह इसी तरह के लिंक से संबंधित बताई जा रही है। रणविजय सिंह का यह कहना भी है कि “जब तक लोगों के बैंक अकाउंट खाली नहीं जाएंगे वे चिंतित नहीं होंगे और इस तरह के लिंक पर क्लिक करना बंद नहीं करेंगे।” नोएडा पुलिस ने सीधे तौर पर साइबर क्राइम को बढ़ावा ना देने की लोगों से अपील की है और इस तरह के लिंक को नजरअंदाज करने की सलाह भी दी है।
Also Read : जानिए क्यों पल्लवी जोशी कह रही हैं की ‘मैं चाहती थी हर देशवासी मेरे रोल से नफरत करे’