इन दिनों प्लास्टिक सर्जरी कराना आम बात हो गई है, दुनिया में हर कोई परफेक्ट नही है, और इस इंपरफेक्शन को ठीक करने के लिए लोग इसका उपयोग करते हैं। आपको बता दें, प्रति वर्ष हजारों लोग प्लास्टिक सर्जरी को अपनाते है, और बॉलीवुड के कलाकार भी इन सब काफी आगे हैं। पर बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस सुंदर और स्टाइलिश लुक के लिए प्लास्टिक सर्जरी नहीं अपना के, जिम में घंटों पसीना बहाने और महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने जैसे काम करने में विश्वास रखते हैं। यही नहीं, कुछ एक्ट्रेस अपने नेचुरल ब्यूटी से छेड़छाड़ नहीं करके आज वे अपनी नेचुरल ब्यूटी के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने में कामय हैं। आइए जानते है ऐसे ही 10 अभिनेत्रीयों के बारे में, जो प्लास्टिक सर्जरी के बिना भी काफी खूबसूरत हैं।
यामी गौतम
बेहतरीन नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती यामी गौतम आज नेचुरल ब्यूटी क्वीन के तौर पे जानी जाती हैं। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी न करा के, स्किन और हेयर केयर में घरेलू नुस्खों और होम रेमेडीज का इस्तेमाल करती है, जिसमे हल्दी, बेसन और मलाई खासतौर पर उपयोग होता हैं। उनकी खूबसूरती का प्रमाण उनके कई हिट फिल्मों को देख कर लगाया जा सकता हैं।
श्रद्धा कपूर
एक स्टार किड्स होने के बावजूद, श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी हैं। यह बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर विश्वास नही करती है, यह उन्होंने खुद एक शो में यूं कह कर बताया था, ‘प्लास्टिक सर्जरी आपके नेचुरल ब्यूटी को खत्म कर देती है’।
दीपिका पादुकोण
अपने फिगर और स्माइल के लिए जानी जाती दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बना चुकी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक वे अपने नेचुरल ब्यूटी के लिए लोकप्रिय हैं। आपको बता दें, उन्होंने स्कीन व्हाइटनिंग तो कराया है, पर प्लास्टिक सर्जरी पर विश्वास नहीं रखती। इसका अनुमान दीपिका के एक कार्यक्रम में कहे गए शब्दों को सुनकर लगाया जा सकता है, वे कहती है, ‘अगर आपके अंदर कुछ करने का जुनून हो तो लुक्स मैटर नहीं करता है’।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की सबसे प्यारी और मासूम चेहरे वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी इसी लिस्ट में आता हैं। यहीं नही, एक बार जब उनसे प्लास्टिक सर्जरी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यूं कह कर जवाब दिया था, ‘वो भगवान के दिए खूबसूरती में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहती हैं’।
जैकलीन फर्नांडिस
अपने ग्लैमर और बेहतरीन फिगर के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में जानी जाती जैकलीन फर्नांडिस भी नेचुरल ब्यूटी पर यकीन करती है, जिसका अनुमान उनके प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराने को देख कर लगाया जा सकता हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
हेल्दी जीवन जीने पर यकीन रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एंट्री से पहले बेहद ही मोटी थी, और आपको बता दें, उन्होंने बीना सर्जरी के 30 किलो वजन कम किया था। यही नही, उनको बॉडी शेमिंग को लेकर कई बार ट्रोल किया जा चुका है, पर इन सब के बावजूद वे आज काफी कामयाब और खुबसुरत अभिनेत्री हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने भी अपनी नैचुरल ब्यूटी को पसंद किया और प्लास्टिक सर्जरी से एक दूर रही।
इलियाना डिक्रूज
एक्टर्स इलियाना डिक्रूज अपनी खुबसूरती के लिए शुमार हैं। वो साउथ की सुपरस्टार हैं। उन्होंने भी कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई, उन्हें काफ़ी बार अपने कर्व के लिए टॉन्ट भी ट्रोल किया गया पर उन्होंने काफ़ी खूबसूरती से ठीक किया।
नरगिस फाखरी
एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का मानना है कि प्लास्टिक सर्जरी में कोई बुराई नहीं, तब भी उन्होंने कभी इसे नहीं करवाया, वह अपने नैचुरल ब्यूटी को ज्यादा पसंद करती हैं। रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाखरी बेहद सुंदर हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन खुबसुरत अदाकारा में से एक हैं, जिन्हें कभी प्लास्टिक सर्जरी कराने की जरूरत ही नहीं पड़ी, वह बिना किसी प्लास्टिक सर्जरी के अपनी पहचान बनाई।