कर्ज क्या होता है, किसी से माँगा या लिया हुआ रकम। यह किसी भी इंसान के जीवन में उथल पुथल ला सकता हैं। अगर हम मांग किए गए रकम को चुकाने में असमर्थ हो, तो हमे एक कर्ज में डूबे इंसान की तरह मापा जाता हैं। आज कोई भी आम इंसान अपने जीवन में कभी न कभी कर्ज में डूबा हो सकता है, यह इंसान कोई पब्लिक फिगर भी हो सकता हैं। आज हम बात कर रहे है, टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह के बारे में, इनको इस टीवी शो में काम करने से पहले बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। यही नहीं वे एक बार कर्ज में भी डूब चुके हैं।
लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद हर किरदार को लोगो द्वारा खूब पसंद किया जाता है
आज हम बात कर रहे है, 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रही कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक किरदार के बारे में। आपको तो पता ही होगा इस शो का स्टारकास्ट कितना लंबा-चौड़ा है, इसके बावजूद इस शो के हर किरदार को लोगो द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं। आज हम इसी शो के एक किरदार रोशन सिंह सोढ़ी(गुरुचरण सिंह) की असल जिंदगी में घटी एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।
जिंदगी में इतनी उपलब्धि हासिल करने से पहले बड़ी ही दिक्कतों में थे गुरुचरण सिंह
आपको बता दे, शो में जान डाल देने वाले गुरुचरण सिंह जो रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते थे, यहां तक पहुंचने से पहले उन्हे अपनी जिंदगी में बहुत सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, और यही कारण था उनके मुंबई आना। आज भले ही वो इस शो का हिस्सा नहीं है, पर जब भी रोशन सिंह सोढ़ी की बात इस सीरियल में आती है, तो उनका चेहरा सामने आ जाता हैं।
मुंबई पहुंचते ही छह महीने के अंदर उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोल मिल गया था
हाल ही उन्होंने अपने एक लाइव वीडियो के जरिए बताया कि कैसे और क्यों उन्होंने मुंबई का रुख किया था। इसका कारण था उनके सिर पर बहुत सारे कर्जे का चढ़ा होना और, कर्जदारों का पैसा मांगने के लिए उनके पीछे पड़ा होना। आपको बता दे मुंबई पहुंचने के छह महीने के अंदर ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोल मिल गया था।
2013 में शो छोड़ने के बाद पब्लिक डिमांड के कारण 2014 में वापस आना पड़ा
उन्होंने 2020 में ही शो को अलविदा कह दिया है, आज उनके जगह पर बलविंदर सिंह सूरी उनका किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी, उन्हे 2013 में शो को छोड़ना पड़ा था, पर पब्लिक डिमांड के कारण 2014 में उन्हे वापस ले लिया गया था।