टीवी एंटरटेनमेंट के मामले में सबसे प्रसिध्द और चर्चित शो बिग बॉस है । बिग बॉस जैसे रियलिटि शो में ज्यादातर दर्शकों को सेलिब्रेट कंटेस्टेंट्स ही देखने को मिलते थे। लेकिन बिग बॉस के 10वें सीजन में कुछ खास भी था। जिसमें आम लोगों को भी शामिल किया गया था। इस सीजन के वीनर मनवीर गुर्जर बने थे। इसमें कॉमनर हॉट कंटेस्टेंट्स भी टीवी की एक्ट्रेसेस की हॉटनेस में बराबरी करते हुए नज़र आयी।
जिनमें एक नाम नितिभा कौल का भी था नितिभा 2016-2017 के शो में नज़र आयी थी। वे अपनी क्यूटनेस और टेटू की वजह से शो में हमेशा चर्चा में रहती थी। वे प्रोफेशन से गूगल इंडिया की कर्मचारी थी। इन्हें बिग बॉस की ‘गूगल गर्ल’ भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे बिग बॉस के बाद क्या करती हैं?
आपको बता दें कि दिल्ली की नितिभा कौल गूगल इंडिया की अपनी नोकरी छोड़ चुकी हैं। बिग बॉस के माध्यम से नितिभा पॉपुलर हो चुकी हैं। वह अभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर हैं। वह एक्स मिस इंडिया दिल्ली फाइनलिस्ट भी थी। वर्तमान में वह एक टेडएक्स स्पीकर हैं। नितिभा MTV पर एक शो की होस्ट भी थी। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। अब वह सिर्फ सोशल मीडिया ही संभालेंगी।
इंस्टाग्राम पर नितिभा ब्यूटी टिप्स देती हैं। साथ ही वह फैशन से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स भी बताती हैं। जिसे उनके कयी फॉलोवर्स फॉलो करते हैं। वह सामजिक मुद्दों पर भी चर्चा करती हैं और अपनी बात रखती हैं। नितिभा बहुत सी ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम भी कर चुकी हैं। वह एक ग्रूमिंग स्कूल से जुड़ कर यंगस्टर्स को अच्छे टिप्स देती हैं।
Also Read : इस कारणों से सलमान खान के बिग बॉस से अलग हैं कंगना रनौत का ‘लॉकअप’
View this post on Instagram
नितिभा को एक फोटोशूट के कारण 2021 में ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। डिजाइनर सब्यसाची के H&M फैशन ब्रांड के शूट में नितिभा के पीछे गरीब लोग खड़े थे। इसे देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया कि वे गरीबों का मज़ाक बना रहे हैं। विवाद बढ़ने पर फैशन ब्रांड की ओर से माफी मांग ली गयी थी।
दिल्ली के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज़ से पास आउट नितिभा कौल गूगल इंडिया में अकाउंट स्ट्रेटजीस्ट थी। उनके पिता बिजनेसमैन और माँ वकील हैं। नितिभा दिल्ली में ही पली-बढ़ीं हैं।
Also Read : ‘लॉकअप’ और बिग बॉस की तुलना करने पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी…