बॉलीवुड के कलाकार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन हाल ही में एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ नजर आई। न्यासा इस रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ डिनर करने आई थी और रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया ने उन्हें घेर लिया। न्यासा एक पिंक कलर के टॉप और जींस में थी वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। न्यासा अपने कैरियर और सोशल मीडिया पर तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है।
पिछले कुछ दिनों में न्यासा देवगन मनीष मल्होत्रा के लिए लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक पर नजर आई थी। उनकी रैंप वॉक लोग प्रभावित होगी और ऐसी सुर्खियां थी कि जल्द ही वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती है।
न्यासा देवगन इससे पहले भी कई स्टार किड्स के साथ डिनर पर निकली है और उनकी शनाया कपूर और खुशी कपूर के साथ एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें न्यासा थोड़ी नाराज दिखाई दे रही थी और उनके एटीट्यूड को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। कई स्टार किड्स बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं तो इसी बीच यह खबर भी आ रही है कि न्यासा देवगन भी जल्दी ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती है |
Also Read :अजय देवगन की बेटी न्यासा के बारे में अनुसनी बाते
लेकिन हाल ही में कई इंटरव्यू में अजय देवगन ने सभी अफवाहों से इनकार किया है और कहा है कि न्यासा अभी अपनी पढ़ाई में व्यस्त है पर वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए समय लेगी। हालांकि न्यासा बॉलीवुड में देर से ही सही लेकिन अपना डेब्यू जरूर करेगी क्योंकि उनका पारिवारिक माहौल ही बॉलीवुड से अवगत है और उनके माता-पिता खुद बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक है। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को तो सभी पसंद करते हैं उन्होंने बॉलीवुड में एक साथ कई फिल्में दी हैं।
Also Read :बेटी न्यासा के साथ ऐसा हैं अजय देवगन का रिश्ता… हर पिता को सीखने चाहिए ये बात