बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने बच्चे के साथ वक्त बिता रही है। मां बनने के बाद वह काफी बिजी नजर आ रही है। हाल ही में खबर सामने आई कि प्रियंका ने अपनी करोड़ों रुपए की कार बेच दी है। लोग इस खबर की सच्चाई जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर प्रियंका ने अपनी लग्जरी कार क्यों बेची।
जब भी प्रियंका चोपड़ा अपनी लग्जरी कार रोल्स रॉयस घोस्ट से बाहर निकलती थी, तो हर कोई उन्हें देखकर वही रुक जाता था। इस कार को और भी खूबसूरत बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने इसमें शानदार इंटीरियर और फैंसी गैजेट भी लगवाए थे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने अपनी यह बेशकीमती कार बेच दी है।
Also Read : Gold Price Today : जाने आज के सोने का दाम, चांदी भी हुई मेहंगी
गराज में हो रही थी खराब
प्रियंका चोपड़ा ने यह कार साल 2013 में खरीदी थी। ऐसी खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी कार बेंगलुरु के बिजनेसमैन को बेच दी है। लेकिन इस आलीशान कार के लिए प्रियंका चोपड़ा ने क्या कीमत ली है, अभी तक यह नही पता चला है। अमेरिका शिफ्ट होने के बाद प्रियंका वहीं से सब कुछ हैंडल कर रही है। उनकी यह कार गैरेज में पड़ी धूल कहा रही थी, सिर्फ इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने इसे बेच दिया।
प्रियंका की फिल्में
‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आई प्रियंका अभी अमेजॉन प्राइम की सीरीज ‘सीटाडेल’ और ‘टेक्स्ट फ़ॉर यू’ की शूटिंग में बिजी है। प्रियंका चोपड़ा की माँ ने बताया कि अभी बच्ची का नामकरण नही किया गया है।
Also Read : रणबीर कपूर से पहले इन 5 मर्दों के साथ रिलेशनशिप में रही हैं आलिया भट्ट