मुकेश अंबानी को आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया जानती है। अंबानी भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रहीस माने जाते हैं। अगर कोई भी सफल आदमी होता है, तो उसके पीछे किसी ना किसी का हाथ जरूर होता है। ऐसा ही कुछ मुकेश अंबानी के लिए भी कहा जाता है। उनका एक स्कूल का दोस्त जो हमेशा उनके साथ रहा है। इनकी सफलता के पीछे उस दोस्त का हाथ बताया जाता है। आइए हम बताते हैं आपको इनके बारे में क्यों है ये अंबानी के इतने खास?
Also Read :IPL में हुई सुरेश रैना और रवि शास्त्री की वापसी… ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
मुकेश अंबानी इन्हें मानते है भाई जैसा
मुकेश अंबानी का नाम पूरी दुनिया में शुमार है। इनके कंपनी रिलायंस जिओ ऊंचाइयों को छू रही है। इन सब के पीछे उनके एक दोस्त, मनोज मोदी का हाथ है। यह दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े और बचपन के दोस्त माने जाते हैं। मुकेश अंबानी मनोज को भाई जैसा दोस्त ही मानते है। हाल ही में अंबानी ने अपने दोस्त को आलीशान घर तोहफे में दिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
करोड़ो के गिफ्ट की यह है वजह
मनोज मोदी का मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी को सफल बनाने में बहुत बड़ा हाथ है। इन्होंने अपने दोस्त को हाल ही में 1500 करोड़ का घर तोहफे में दिया है। मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त को उसकी ईमानदारी और वफादारी का तोहफा दिया है। क्योंकि अंबानी भी जानते है कि मनोज मोदी ने उन्हें और उनकी कंपनी को कितना फायदा पहुँचाया है।
Also Read :‘द कश्मीर फाइल्स’ देख सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख ने कही ये बात