Popular Singer : अरिजीत सिंह बॉलीवुड के ऐसे गायक है, जो आज किसी पहचान के मोहताज नही। इस समय इंडस्ट्री में किसी की आवाज बहुत अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां उन्होंने कई पॉपुलर गानों को आवाज दी है। वह एक मशहूर गायक तो है ही लेकिन इसके साथ ही वह बहुत अधिक रईस भी है, जो 1 घंटे के म्यूजिक कंसर्ट के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की बड़ी फीस चार्ज करते हैं। लेकिन इन सभी बातों के बावजूद यह गायक अपने आप को स्टार मानने के लिए तैयार नहीं है। यहां तक अगर उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में बात करें तो उनके पास ट्रैवल करने के लिए एक कार तक नहीं है, जिसके चलते वह बस और ट्रेन से यात्रा करते हैं। अरिजीत सिंह ने अपने जीवन में दो शादियां की है ,लेकिन इस बात की जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है।
रईस होने के बाद भी जीते हैं सिंपल लाइफ
अगर शोबिज़ इंडस्ट्री के सबसे सिंपल सितारे के बारे में बात करें, तो आपके लिए यह बता पाना काफी मुश्किल हो जाएगा्। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ही ऐसे गायक हैं जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने आज तक अपने लिए एक भी कार तक नहीं खरीदी।
वह अपने आप को सेलिब्रिटी कहलाना पसंद नहीं करते हैं, जिसके चलते वह आज भी लोगों के साथ सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसंद करते हैं।
रईसों में गिनती
अरिजीत सिंह की गिनती इंडस्ट्री के सबसे रईस गायकों में की जाती है। वह किसी भी फिल्म का एक गाना गाने के लिए कम से कम 10 लख रुपए तो चार्ज करते ही हैं। किसी तरह उनके 1 घंटे के म्यूज़िक कॉन्सर्ट के लिए लगभग उनकी फीस 1.5 करोड रुपए है। वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 में अरिजीत सिंह की संपत्ति लगभग 52 करोड रुपए थी।
रचाई दो शादियां
पापुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने जीवन में दो शादियां रचाई है। वह एक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान अपनी पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी से मिले और दोनों में आपस में प्यार हो गया, जिसके चलते दोनों ने शादी रचा ली। लेकिन उनकी यह शादी अधिक समय तक नहीं टिक सकी और उन्हें अपनी पत्नी से तलाक लेना पड़ा। तलाक के बाद वह काफी दिक्कतों से गुजरे जिसका साफ असर उनकी सिंगिंग पर भी नजर आया फिल्म आशिकी 2 में जब उनका गाना ‘तुम ही हो’ रिलीज हुआ, तो उन्होंने दिल खोलकर गाया और उनका गाना इतना अधिक पॉपुलर हो हुआ। कि वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए और उनकी गिनती प्लेबैक सिंगर में की जाने लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी और अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय को डेट करना शुरू कर दिया। फिर कुछ समय पश्चात उन्होंने कोयल से दूसरी शादी कर ली। जिससे वह तीन बच्चों के पिता बने इसके साथ ही कोयल रॉय से अरिजीत सिंह की एक सौतेली बेटी भी है।
प्लेबैक सिंगिंग के है किंग
36 वर्षीय सिंगर अरिजीत सिंह कलाकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां, मौसी और मामा सभी संगीत से जुड़े हुए थे। उनको ‘मर्डर 2’ के गाने और ‘फिर मोहब्बत’ से पहला ब्रेक मिला। जिसका कंपोजिशन मिथुन शर्मा द्वारा तैयार किया गया था। उनका यह गाना साल 2011 में रिलीज हुआ आज अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग के किंग कहे जाते हैं।
Read Also | – क्या आप जानते हैं कि बच्चों की फेवरेट चाउमीन कैसे बनती हैं? सामने आई फैक्ट्री की वीडियो