आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने फैंस को एक बेहद ही खुशखबरी दी है और वह यह है कि आलिया जल्द ही मां बनने वाली है। आलिया ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर के साथ शेयर किया है और यह तस्वीर आलिया के सोनोग्राफी की टाइम की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन “बेबी जल्दी आ रहा है।” लिखा है। आलिया की इस तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।
आलिया के इस तस्वीर को शेयर करते ही उनके फैंस और तमाम सिलेब्रिटीज आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी को लेकर अब उनकी सास नीतू कपूर ने एक बड़ा बयान दिया है जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं।
दरअसल जब सोमवार को नीतू कपूर को डांस दीवाने के सेट पर देखा गया तो मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें बधाई देने लगे जब मीडिया में से किसी एक पत्रकार ने पूछा कि इस सब के लिए किस तरह की तैयारियां चल रही है? तो नीतू कपूर ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी और उन्हें मीडिया से इस बारे में पता चला है। Also Read : ऋषि कपूर को याद कर नम हुई नीतू कपूर, बोली, पार्टनर को खोना…
नीतू कपूर के इस बयान से साफ हो जाता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी मां को भी प्रेगनेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि नीतू कपूर के इस बयान के बाद सभी आलिया भट्ट रणबीर कपूर को लेकर हैरान रह गए हैं लेकिन दूसरी तरफ रणबीर और आलिया के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। Also Read : आलिया-रणबीर की शादी के 2 महीनें बाद ही दादी बनने की खबर पर नीतू कपूर का आया रिएक्शन