दुनिया को अलविदा कहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को दो वर्ष बीत गए हैं। ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके परिवार के अलावा इंडस्ट्री के सिलेब्स सहित तमाम फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। साल 2020 में 30 अप्रैल को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। अभिनेता की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें याद कर भावुक हो गई। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
नीतू कपूर ने शनिवार को अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर एक महिला ऋषि कपूर के लिए गाना सुनाती है। इस पर नीतू कपूर इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं रोज किसी न किसी से मिलती हूं और रोज कोई न कोई मुझे याद दिलाता है। सबकी एक स्टोरी है उनके साथ।’
Also Read : नीतू कपूर ने किया खुलासा, रणबीर कपूर की शादी को लेकर ऋषि कपूर की थी ये ख्वाहिश
View this post on Instagram
नीतू कपूर ने अपनी इस पोस्ट के साथ लिखा है, ‘आज ऋषि जी को गए पूरे 2 साल हो गए। 45 साल साथ रहने के बाद अपने पार्टनर को खोना बहुत कठिन और दर्दभरा होता है। दिल के जख्म को भरने का केवल एक ही तरीका है कि मैं खुद को काम में बिजी रखूं, इसके लिए फिल्म और टीवी मेरी हेल्प करते हैं। ऋषि जी को हमेशा याद किया जाएगा और वह सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे।’
गौरतलब है कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। उनको साल 2020 में 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने वहां अंतिम सांस ली थी।
Also Read : नोरा फतेही पर भारी पड़ी नीतू कपूर, वायरल हो रहा हैं दोनों का डांस विडियो