बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर की काफी वीडियो और फोटोज़ सोशल मीडया पर छाए रहते हैं। नीतू कपूर रियलिटी शो ‘डांस दीवाने किड्स’ शो को जज कर रही हैं। नीतू के साथ शो में नोरा फतेही भी नज़र आ रही है। नोरा एक मशहूर डांसर होने के साथ साथ एक अभिनेत्री भी हैं। उनके साथ इस शो में मास्टर मर्जी भी हैं। इस रियलटी शो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे नूरा फतेही और नीतू कपूर नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में नूरा फतेही के साथ अभिनेत्री नीतू कपूर सॉन्ग डांस मेरी रॉनी का हुक स्टेप करती हुई नज़र आ रही हैं।
इस खास वीडियो को अभिनेत्री नोरा फतेही के पेज पर शेयर किया गया है। बता दें यह गाना तो नोरा फतेही का है लेकिन इस वीडियो में 63 साल की नीतू कपूर नोरा फतेही को अपने मूव्स से जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रही जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में नीतू कपूर के डांस को देखर कर आप ज़रूर उनसे इम्प्रेस हो जाएंगे। यह वीडियो देख कर ये कहा जा सकता है कि नीतू कपूर को आज भी कोई डांस में टक्कर नहीं दे सकता है। इस वीडियो में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है।
Also Read :‘बहू कब आ रही हैं?’ आलिया-रणबीर की शादी के सवाल पर नीतू कपूर ने दिया जवाब
View this post on Instagram
नोरा फतेही के फैन पेज पर शेयर इस वीडियो को खुद नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा है कि, “डांस दीवाने के सेट पर अपने फेवरेट्स के साथ मस्ती करते हुए” इसके अलावा बता दें कि हाल ही में बड़े पर्दे पर नीतू कपूर की फिल्म आने वाली है। अपने इस फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर इस रियल्टी शो में पहुंची। इस फिल्म में नीतू के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Also Read :रणबीर के नए घर में पिता ऋषि कपूर की याद में होगा एक खास कमरा… रखी जाएंगी ये खास चीजें