MI vs PBKS IPL 2023 : विश्व क्रिकेट के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पिछले कुछ समय से काफी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। भले ही अब सचिन तेंदुलकर क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन अपने बच्चों के चलते सोशल मीडिया पर वह अक्सर छाए रहते हैं। अभी हाल ही में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं, इसके साथ ही उनकी बेटी सारा तेंदुलकर भी अपने भाई की टीम मुंबई इंडियंस का समर्थन करने के लिए आईपीएल खेलों में भाग लेती हैं।

मुंबई इंडियंस के समर्थन में मैदान पर पहुंची सारा (MI vs PBKS IPL 2023)
अपने भाई की टीम का समर्थन करने के लिए सारा तेंदुलकर आईपीएल खेलों में शामिल हुई, जिसमें बीच मैदान में सारा तेंदुलकर का गजब का रिएक्शन नजर आया। बीच मैदान सारा क्रिकेट देखते-देखते रो पड़ी, जिसके सोशल मीडिया पर जमकर वीडियोस और फोटोस वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सारा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल के लिए नहीं बल्कि किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए अपने आंसुओं को नहीं रोक सकी, आखिर कौन है वह विदेशी खिलाड़ी जिसके लिए सारा तेंदुलकर अपने आंसुओं के सैलाब को नहीं रोक सकी।
इस विदेशी खिलाड़ी के आउट होने पर फफक पड़ी सारा (MI vs PBKS IPL 2023)
सारा तेंदुलकर अपने भाई की टीम मुंबई इंडियंस का समर्थन करने के लिए आईपीएल खेलों में भाग लेने के लिए मैदान पर पहुंची, लेकिन बीच मैदान में ही सारा तेंदुलकर का गजब का रिएक्शन नजर आया। दरअसल मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का मैच खेला जा रहा था, जिसमें सारा अपने भाई की टीम मुंबई इंडियंस का समर्थन करने के लिए मैदान पर पहुंचती हैं।
खेल के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को जीतने के लिए 18 गेंदों पर 46 रनों की आवश्यकता थी, जिसके चलते मुंबई इंडियंस के बेहतरीन और ताबड़तोड़ बल्लेबाज टिम डेविड क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन टिम डेविड उसी ओवर के दौरान रन आउट हो जाते हैं, जिसके चलते सारा तेंदुलकर अपने आंसुओं को नहीं रोक सकी और बीच मैदान में ही वह फफक कर रो पड़ी।
Read Also:-जानिए क्यों 36 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं Amrapali Dubey, निरहुआ के साथ बना चुकी हैं संबंध