Mukesh Ambani : रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं. उनका काम करने का अंदाज़ बेहद निराला हैं, इसके आलावा वह अपने कर्मचारियों के साथ बेहद ही शानदार व्यवहार के लिए भी मशहूर हैं. इसी बीच आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
Mukesh Ambani ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया 1500 करोड़ का घर

रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी ने अपने एक कर्मचारी को मुंबई में 1500 करोड़ रुपए का घर तोहफे में दिया हैं. ये खबर सुनकर शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये एकदम सच हैं. दरअसल जिस कर्मचारी को घर मिला हैं, उसका नाम मनोज मोदी है और उन्हें मुकेश अंबानी का ‘दाहिना हाथ’ माना जाता है.
अंबानी ने मनोज को जो घर गिफ्ट किया हैं जो 22 मंजिला हैं और 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हैं. मैजिकब्रिक्स डॉट कॉम की खबर के अनुसार ये घर मुंबई में नेपियन सी रोड में स्थित है और इसकी कीमत लगभग 1500 करोड़ रूपए हैं. ALSO READ: भारत के इस रेस्टोरेंट से हर हफ्ते खाना मंगवाते हैं मुकेश अंबानी, जानिए खासियत
जानिए कौन हैं Mukesh Ambani के खास कर्मचारी मनोज मोदी?

बता दे मनोज मोदी रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के कर्मचारी होने के साथ-साथ बैच मेट हैं. दरअसल दोनों ने मुंबई की यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में साथ पढ़ाई की थी. मनोज साल 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्री का हिस्सा बने थे. हालाँकि तब इस कंपनी की बागड़ोर मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी के हाथों में थी.
इसके आलावा बताया कि भी जाता हैं मनोज मोदी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के करीबी दोस्त भी हैं. वर्तमान में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी के साथ मनोज मोदी मिलकर मुकेश अंबानी के बिजनेस को संभाल रहे हैं. ALSO READ : मुकेश अंबानी की पार्टी में चांदी की थाली में परोसे ₹500 -500 के नोट