Lakshadweep Trip : इन दिनों देश भर में लक्षद्वीप को लेकर जोरदार चर्चाएं हो रही हैं। जी हां पीएम मोदी ने लक्षद्वीप यात्रा के बाद खुद सभी देशवासियों को इस खूबसूरत जगह पर घूमने की सलाह दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार लोग लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी खूबसूरती और स्वच्छता की जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसके साथ साथ कई लोग लक्षद्वीप जाने का मन भी बना रहे हैं।
लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, कि लक्षद्वीप जाने के लिए कौन सी ट्रेन या फ्लाइट मौजूद है। इसके साथ-साथ लोग यह भी जानने के इच्छुक हैं कि आखिर लक्षद्वीप किस सीजन में जाना बेहतर रहेगा और यहां जाने के लिए किस रूट का इस्तेमाल किया जाएगा और कितना खर्चा आएगा।
लक्षद्वीप ट्रिप क्यों होगी खास?
अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के साथ लक्षद्वीप जैसी खूबसूरत जगह पर टाइम बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए लक्षद्वीप ट्रिप से जुड़ी सभी जानकारियां देने जा रहे हैं। अगर आप समुद्र तटों पर जाकर वहां की खूबसूरत वादियो का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए लक्ष्यद्वीप ट्रिप काफी बेहतर और शानदार रहेगी। आइए जानते हैं कि लक्षद्वीप कैसे पहुंचा जा सकता है।
लक्षद्वीप जाने का ट्रेन सफर
अगर आप लक्षद्वीप जाने के इच्छुक हैं तो आप ट्रेन का सहारा भी ले सकते हैं, लेकिन जानकारी के लिए बता दे कि लक्षद्वीप जाने के लिए न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के किसी कोने से डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। आपको लक्षद्वीप जाने के लिए केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा, वहां से आपको सी और एयर रूट के जरिए लक्षद्वीप पहुंचना होगा। दिल्ली से एर्नाकुलम जाने के लिए आपको हिमसागर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेने मिल जाएंगी।
क्या होगा किराया
- अगर आप टीवीवी राजधानी से जाना चाहते हैं, तो आपका सफर लगभग 37 घंटे का होगा। इसमें 3 एसी का किराया 4850, 2 एसी का किराया 6665 रुपए और 1 एसी का किराया 8885 है।
- वही मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस से आपको लगभग 50 घंटे का सफर तय करना होगा। इसमें स्लीपर फेयर 985 रुपए, 3 एसी फेयर 2530 रुपए और 2 एसी का किराया 3705 रुपए होगा।
- वहीं केरल एक्सप्रेस से लगभग 44 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। इसमें स्लीपर फेयर 940 रुपए, 3 एसी फेयर 2420 रुपए और 2 एसी का किराया 3535 रुपए होगा।
- इसके साथ-साथ हिमसागर एक्सप्रेस से लगभग 49 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। इसमें स्लीपर फेयर 910 रुपए, 3 एसी फेयर 2375 रुपए और 2 एसी का किराया 3490 होगा
एर्नाकुलम से लक्षद्वीप का सफर
एर्नाकुलम से लक्षद्वीप जाने के लिए दो तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला रूट हवाई रूट और दूसरा सी रूट है। लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप पर अगत्ती एयरपोर्ट स्थित है। कोच्चि के एयरपोर्ट से अगत्ती पहुंचने के लिए रोजाना कई फ्लाइटें मौजूद है। लगभग डेढ़ घंटे में आप कोच्चि से अगत्ती पहुंच सकते हैं।
समुद्री मार्ग से लक्षद्वीप का सफर
इसके साथ-साथ आप समुद्री मार्ग से भी लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं। इसका ट्रैवल टाइम लगभग 12 से 30 घंटे का होता है। मौजूदा समय में सात जहाज सर्विस देने के लिए मौजूद है. जिनमें एमवी अमिनदीवी, एमवी अरब सागर, एमवी भारत सीमा, एमवी द्वीप सेतु, एमवी कावारत्ती, एमवी लक्षद्वीप सागर और एमवी मिनीकॉय के नाम शामिल है, इन सबका किराया अलग-अलग है।
हवाई सफर का भी उठा सकते हैं आनंद
इसके साथ-साथ अगर आप हवाई सफर का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट के माध्यम से लक्षद्वीप के अगत्ती एयरपोर्ट पर पहुंच सकते हैं, वहां से आप पहले कोच्चि और फिर लक्षद्वीप जा सकते हैं। कई एयरलाइन कंपनियां दिल्ली से डायरेक्ट लक्षद्वीप तक फ्लाइट प्रोवाइड करने में लगी हुई है, लेकिन डायरेक्टर सफर करने में आपको बीच में दो-तीन बार रुकना भी पड़ सकता है, जिसके चलते आपका फ्लाइट का सफर 2 से 3 दिनों के बीच में पूरा हो सकेगा।
यह रही दिल्ली से लक्षद्वीप तक की डायरेक्ट फ्लाइट
1) अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से अगत्ती तक एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट लगभग 14 घंटे 45 मिनट में पहुंचा देगी। इस सफर के दौरान आपका किराया 11,238 रुपए होगा और इसका स्टॉप सूरत, बेंगलूरु और कोच्चि में होगा।
2) इसके साथ-साथ दिल्ली से अगत्ती तक इंडिगो प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट से आपको यह सफर तय करने में 14 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा। इसका किराया 12,451 रुपए होगा और इसमें सिर्फ एक स्टॉप कोच्चि में होगा।
3) एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट द्वारा आप दिल्ली से अगत्ती तक 12 घंटे 40 मिनट में पहुंचे सकेंगे। इसका किराया 12,635 रुपए होगा। इसका स्टॉप बेंगलूरु और कोच्चि में होगा।
4) स्पाइस जेट प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट आपको दिल्ली से अगत्ती तक 16 घंटे 45 मिनट में पहुंचा देगी। इसका किराया 14,786 रुपए होगा इसका स्टॉप मुंबई और कोच्चि में होगा।
5) इसके साथ-साथ विस्तारा प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट से आपको दिल्ली से अगत्ती तक पहुंचने में 13 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। इसका किराया 27,383 रुपए होगा। इसका स्टॉप पुणें बेंगलुरु और कोच्चि में होगा।
Read Also :- T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी करते देखना चाहते हैं सौरव गांगुली