बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहां पर किसी भी बात का अनुमान कोई भी नही लगा सकता है। कोई भी सेलिब्रिटी किसी से भी शादी कर सकता है, कोई भी सेलिब्रिटी किसी भी उमर के इंसान को डेट कर सकता है। इसीलिए यहां पर किसी भी चीज का अनुमान लगाना बेवकूफी होगी। बॉलीवुड में कोई अपनी उमर से बेहद छोटे को डेट कर रहा है तो कोई बड़े को, खैर ये उनका निजी मामला होता है तो इसके कोई कुछ बोल नहीं सकता। जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर
बॉलीवुड में ‘गीता मां’ के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। टीवी शो डांस इंडिया डांस की जज और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बॉलीवुड के लगभग सभी एक्ट्रेसेस को अपनी उंगलियों पर नचवाया है। अब खबर ये आ रही है कि 44 साल की उम्र में ‘गीता मां’ किसी को डेट कर रही हैं, और वो इसीलिए क्युकी इस लड़के ने कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो काफी वायरल भी हो रही है।
15 साल की उम्र में की थी शुरुआत
गीता कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में महज 15 साल की उम्र में ही कदम रख दिए थे और अपने करियर की शुरुआत की थी। आज गीता कपूर किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। गीता, सरोज खान और फराह खान को अपनी गुरु मानती है और उनसे ही सब सिखा है। आज वह इस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां उन्होंने एक रियलिटी शो में देश के कई प्रतिभाशाली डांसरों को चुना है। गीता कपूर आज 44 साल की है लेकिन अब तक उन्होंने शादी नही की। हालांकि उनका नाम और उनके प्रेमी राजीव खानचवी का नाम काफी पहले से साथ लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के मुताबिक ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि गीता मां राजीव को डेट कर चुकी हैं लेकिन इस प्यार को वह स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। या फिर वह इस बारे में किसी को बताने के लिए तयार नही है। इस मामले में अभी कुछ भी हो सकता है और अगर कोई अपने निजी जीवन का खुलासा नहीं करना चाहता है तो क्या ही किया जा सकता है, लेकिन किसी भी सेलिब्रिटी का निजी जीवन ज्यादा दिन तक निजी नही रहता है, और यह एक सत्य है। आलिया भट्ट से पहले कपूर खानदान की बहू बन चुकी है बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां
डीआईडी से खूब सुर्खियां बटोर चुकी है गीता कपूर
गीता कपूर लाइव टीवी शो डीआईडी (डांस इंडिया डांस) में जज के रूप में खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। टीवी पर इन्हें गीता मां के नाम से ही जाना जाता है, लेकिन पहली बार इनका नाम किसी के साथ अफेयर में जुड़ा है। गीता ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया है और उन फिल्मों में शामिल है- कुछ है, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, अशोका, तेरे नाल लव हो गया, ओ बेबी, तीस मार खान खान, इन फिल्मों में गीता ने सितारों को नाचना सिखाया है। हालांकि 90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में फराह खान को असिस्ट तक किया है।
बॉलीवुड के एक वेबसाइट के मुताबिक डांस मास्टर गीता कपूर इन दिनों मॉडल, एक्टर, कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव खंचवी के को डेट कर रही हैं। गीता कपूर और उनके बॉयफ्रेंड राजीव के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, इसमें उनकी निजी तस्वीरों के अलावा किसी पार्टी या किसी फंक्शन में साथ देखे जाने वाली तस्वीरें भी है।
डीआईडी के सेट पर जब भी किसी शख्स से इस बारे में पूछा जाता है तो उन्होंने ज्यादातर लोगो का जवाब टाल दिया है। अगर आप राजीव की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो उनकी कुछ तस्वीरें गीता के साथ मौजूद हैं लेकिन जब भी वह इसके बारे में उनसे कोई पूछता हैं, तो वो एक ही जवाब होता है की, ‘हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।’