कपूर खानदान का बॉलीवुड में शुरू से ही अपना एक खास स्टेंडर्ड है। बॉलीवुड को कपूर खानदान से कई लीजेंड्स मिले हैं। इन दिनों कपूर फैमिली रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हर्षोल्लास के माहौल में डूबा पुरा कपूर और भट्ट खानदान इनकी शादी को लेकर काफी उत्सुक है। इस शादी के बाद से आलिया कपूर खानदान की बहू के रूप में पहचानी जाएंगी। क्या आप यह जानना चाहेंगे कि आलिया के अलावा और कोनसी एक्ट्रेसेस कपूर खानदान की बहुएँ है या रह चुकी हैं? आपको बता दें कि कपूर खानदान में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस बहुएँ हैं। आईये इन सभी बहुओं के बारे में जानते हैं।
कृष्णा कपूर
1946 में बॉलीवुड लीजेंड और शो मैन राज कपूर से कृष्णा राज कपूर की शादी हुई थी। शादी के बाद इनकी 5 संताने हुई। ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितु नन्दा और रीमा जैन। राज कपूर का निधन 1988 में और कृष्णा राज कपूर का निधन 2018 में हो चुका है। इनके अलावा इनके बच्चे ऋषि कपूर और राजीव कपूर का भी देहांत हो चुका है।
गीता बाली
गीता बाली की 1955 में मशहूर अभीनेता व राज कपूर के भाई शम्मी कपूर से शादी हुई थी। अपने दौर की काफी फेमस एक्ट्रेस होने के बावजूद भी उन्होंने शादी के बाद अपना फिल्म करियर शम्मी कपूर के लिए त्याग दिया था। हालांकि, शादी के 10 वर्ष बाद 1965 में इनका निधन हो गया था। जिससे शम्मी कपूर बहुत दुखी हुए थे।
Also Read :रणबीर से पहले कपूर खानदान का ये चिराग लाएगा दुल्हनियां, खूबसूरती के सामने आलिया फेल
जेनिफर केंडल
इंग्लिश एक्ट्रेस जेनीफर केंडल बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर शशि कपूर से शादी कर कपूर खानदान की बहू बनी थी। इनकी शादी सन् 1958 में हुई थी। दोनों को एक दूसरे से बेहद प्यार था। लेकिन कैंसर बीमारी के चलते कपूर खानदन की बहू जेनीफर की मृत्यु हो गयी थी। जेनीफर ने ही पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी।
बबीता
1971 में बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणधीर कपूर ने प्रसिध्द अभिनेत्री बबिता से शादी की थी। कपूर खानदान की सुंदर बहू बबिताअपने समय में सब दर्शकों के दिल की धड़कन थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद रणधीर और बबिता अलग हो गए थे।
नीतू कपूर
नीतू कपूर और ऋषि कपूर के प्यार के चर्चे तो पहले से ही फेमस थे। वे डेट कर रहे थे। ऋषि कपूर ने शादी के बारे में सोचा नहीं था। लेकिन फिर बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद बाकी एक्ट्रेसेस की तरह नीतू ने भी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ कर अपना जीवन गृहस्थी में लगा दीया था। हालांकि, कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है।
अनिसा मल्होत्रा
राज कपूर के नाती अरमान जैन की शादी 2020 में अनिसा मल्होत्रा से हुई है। अरमान जैन से शादी कर अनिसा ने कपूर खानदान की बहू की पहचान पाई। वे एक मॉडल और फैशन ब्लॉगर हैं।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट एक खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह भी अब कपूर खानदान में बहुओं की लिस्ट में शामिल होने जा रही हैं। रणबीर कपूर से शादी कर के आलिया कपूर परिवार का हिस्सा बनने वाली हैं। इनकी शादी की खुशखबरी सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म और देश-विदेश में छायी हुई है। इनकी शादी 14 अप्रैल को होने वाली है।
Also Read :नीतू कपूर से करीना तक जाने कितनी संपत्ति के मालिक है राज कपूर की फॅमिली के ये 5 सदस्य